15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यतमिलनाडु के पानीपुरी वाले का GST नोटिस वायरल, UPI से सालभर में...

तमिलनाडु के पानीपुरी वाले का GST नोटिस वायरल, UPI से सालभर में छापे 40 लाख रुपये, लोग बोले- चलो ठेला लगाएं!

Published on

पानीपुरी, गोलगप्पे, पानी बताशे या फिर फुचका… सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गली के नुक्कड़ से लेकर हाईफाई मॉल में पानीपुरी बिकती है, जिसकी सुखी पूरी से ज्यादा चटाकेदार पानी लोगों को खूब पसंद आता है। कभी सोचा है कि आखिर ‘पानी पुरी वाले भैया’ साल का कितना कमा लेते होंगे? वैसे रेहड़ी और ठेले वालों की कमाई आदमी लाखों में नहीं आंकते। लेकिन तमिलनाडु के एक गोलगप्पे ने अपनी कमाई से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

जी हां, तमिलनाडु के पानीपुरी वाले भैया ने ऑनलाइन पेमेंट (फोन-पे, रोजर-पे) के जरिए साल में 40 लाख रुपये कमाए, जिसके बाद उन्हें GST का नोटिस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस छा गया है और कॉर्पोरेट जॉब वाले अपनी गरीबी का रोना रो रहे हैं!

ऑनलाइन पेमेंट से की 40 लाख की बिक्री
नोटिस की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर @sanjeev_goyal नाम के हैंडल से भी इस नोटिस को साझा किया गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – तमिलनाडु GST विभाग ने एक गोलगप्पे वाले को नोटिस भेजा, कारण:भैया आपके फोने-पे और गूगल-पे में 1 साल में 40 लाख की बिक्री दिख रही, कॅश की होगी सो अलग। खैर, इस खबर से देश हैरान कम परेशान ज्यादा है कि यार मैं गलत line में आ गया, काश गोलगप्पे बेचता

क्या लिखा है वायरल GST नोटिस में?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नोटिस में 17 दिसंबर, 2024 की तारीख लिखी है। यह नोटिस ‘तमिलनाडु गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट’ और ‘सेंट्रल GST एक्ट की धारा 70’ के तहत जारी किया गया है। इसमें विक्रेता से पिछले तीन सालों के लेन-देन का ब्यौरा मांगा गया है। खासतौर पर 2023-24 के वित्तीय वर्ष में कमाई गई बड़ी रकम पर सवाल उठाए गए हैं? यह जानकारी डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से जुटाई गई है, जहां विक्रेता ने अपने चटपटे स्नैक्स के लिए पेमेंट स्वीकार किए थे।

GST नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। कुछ लोग हैरान हैं, तो कुछ इस स्थिति पर मज़ाक कर रहे हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि अब वो अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर पानीपुरी बेचेंगे। आजकल भारत में UPI पेमेंट का चलन बढ़ रहा है। दशकों से नकद लेनदेन करने वाले कई स्ट्रीट फूड विक्रेता अब डिजिटल पेमेंट की तरफ रुख कर रहे हैं। वैसे इस मामले पर आप क्या कहेंगे? कमेंट में बताइए।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...