9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यगुजरातः गरबा खेलते वक्त 21 साल के युवक की हार्ट अटैक से...

गुजरातः गरबा खेलते वक्त 21 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के आणंद जिले में गरबा खेलते हुए 21 साल के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत का मामला सामने आया है. उमंग और उल्लास से सराबोर वीरेंद्र सिंह की गरबा खेलने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई. इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक ये घटना आणंद के तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में हुई है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

तारापुर की शिव शक्ति सोसायटी में नवरात्रि के अवसर पर 9 दिन तक सोसाइटी में गरबा का आयोजन होता है. 30 सितंबर को 21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत गरबा खेल रहा था. इस दौरान उसके दोस्त वीडियो बना रहे थे. तभी अचानक से वीरेंद्र गिर पड़ा. उसे आनन फानन में सोसायटी के लोग अस्पताल लेकर भागे. लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. डॉक्टर ने बताया युवक की दिल का दौरा पडने से मौत हुई है.

वीडियो में शुरुआत में वीरेंद्र सिंह काफी असहज लग रहा है फिर भी गरबा खेलने का शौक होने के चलते वह गरबा खेलता है और अंत में वीरेंद्र गरबा खेलते-खेलते जमीन पर गिर जाता है.21 साल के वीरेंद्र सिंह राजपूत के पिता मोरज गांव के प्राथमिक स्कूल में प्रिंसिपल हैं. वीरेंद्र सिंह 2 भाइयों में छोटा था. सेहत में फिट वीरेंद्र सिंह की अचानक गरबा खेलने के दौरान मौत होने से परिवार समेत पूरे गांव में मातम छा गया है.

जम्मू में हुई थी 19 साल के युवक की मौत
हाल ही में जम्मू जिले के बिश्नाह तहसील में रात्रि जागरण मंच पर डांस करते वक्त 19 साल के योगेश गुप्ता की मौत हो गई थी. योगेश मंच पर मां पार्वती और सती का रोल निभा रहा था. वह काफी देर से डांस कर रहा था, जब वह गिरा तो कुछ देर तक लोगों को समझ ही नहीं आया. बाद में डॉक्टर्स के पास गए और वहां मृत घोषित कर दिया गया. आजतक की टीम योगेश के घर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...