15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यगुजरात: कार में छिपा लीं अंग्रेजी शराब के महंगे ब्रांड की 64...

गुजरात: कार में छिपा लीं अंग्रेजी शराब के महंगे ब्रांड की 64 बोतलें, घर पहुंचने से ठीक पहले हो गया ‘खेला’

Published on

अहमदाबाद/वडोदरा:

गुजरात के ड्राई स्टेट होने के कारण लोग दूसरे राज्यों से चोरी-छिपे शराब लाने की नए-नए हथकंडे और तरकीबों को आजमाते हैं। शराब पीने के शौकीन कई बार हद पार कर जाते हैं। एक ऐसा ही मामला वडोदरा में सामने आया है। एक शख्स ने अपनी सेडान कार में एक दो नहीं बल्कि अंग्रेजी शराब की महंगे ब्रांड वाली 64 बोतलों को छिपा लिया। राजस्थान से गुजरात में प्रवेश करने के बाद शख्स अपने गृह नगर वडोदरा भी पहुंच गया, लेकिन घर से 15 किलोमीटर पहले वडोदरा पुलिस की प्रिवेंशन क्राइम ब्रांच (पीसीबी) ने खेल कर दिया। पुलिस ने वडोदरा के रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज किया है।

हैरान रह गई पुलिस की टीम
वडोदरा शहर पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम टीम को हलोल की तरफ से सेडान कार में शराब की बड़ी खेप लाने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस गोल्डन चौराहे पर पहले मुस्तैद थी। रविवार को जैसे ही सेडान कार वहां से गुजरी तो पीसीबी ने उसे रोका। पुलिस को देखकर पीछे की कई चेक पोस्ट को चकमा देकर आए कार चला शख्स और उसे बैठक एक अन्य शख्स के चेहरे की हवाईयां उड़ गईं, चूंकि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सेडान कार में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप हैं। इसमें दिल्ली-एनसीआर में सबसे फेवरेट ब्रांड की बोतलें छिपाई गई हैं, तो पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की तलाशी में जब पुलिस को कुछ नहीं मिला।

सीट में छिपाई थीं बोतलें
पुलिस की टीम इस संदिग्ध कार को छोड़ने ही वाली थी कि पुलिस इंस्पेक्टर सीबी टंडेल की टीम के कांस्टेबल दिपेश सिंह ने कार के पीछे वाली सीट पर लगे हैंडरेस्ट को नीचे करके जांच की पुलिस आंखें फटी रह गईं। पुलिस को पीछे वाली सीट की तलाशी में एक दो नहीं बल्कि 64 बाेतलें मिलीं। पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये शराब को बरामद करते कार को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचना हितेश पटेल के तौर पर हुई है। वह मांजलपुर का रहने वाले है, जबकि दूसरा आरोपी हर्षद कुमार परमार है। वह वडोदरा की डभाई-वाघोडिया रोड पर रहता है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...