2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यगुजरात: 'अनुष्ठान करूंगा तो क‍िस्मत पलट जाएगी...' तांत्रिक ने चचेरे भाई की...

गुजरात: ‘अनुष्ठान करूंगा तो क‍िस्मत पलट जाएगी…’ तांत्रिक ने चचेरे भाई की पत्नी से क‍िया रेप, FIR दर्ज

Published on

सूरत,

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तांत्रिक ने अनुष्ठान के बहाने अपने चचेरे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया. आरोपी तांत्रिक भरत अपने चचेरे भाई के घर कुछ दिनों के लिए ठहरा था. उसने भाई से कहा कि उसकी किस्मत खुलने वाली है, लेकिन इसके लिए एक विशेष अनुष्ठान करना होगा. भाई इस बात के झांसे में आ गया और तांत्रिक ने इसी अनुष्ठान के नाम पर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया.

घटना के बाद आरोपी तांत्रिक फरार हो गया, लेकिन जब उसके गांव में यह खबर फैली, तो गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ लिया. उन्होंने न केवल उसकी जमकर पिटाई की, बल्कि उसका सिर भी मुंडवा दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

तांत्रिक ने अनुष्ठान के बहाने महिला से किया रेप
पुलिस के मुताबिक, तांत्रिक भरत पहले भी कई बार इस इलाके में अनुष्ठान कर चुका था. वह अपने भाई के पड़ोसियों और अन्य जानने वालों के यहां भी तांत्रिक विधियां करता था, जिसकी वजह से आसपास के लोग उसे पहचानते थे.

पीड़िता के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या तांत्रिक पहले भी किसी और के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है. इस घटना के बाद से पीड़िता काफी डरी हुई है और पुलिस द्वारा उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
इस घटना पर एसीपी विपुल पटेल ने बताया कि तंत्र विद्या के नाम पर बलात्कार का शिकार हुई महिला ने कापोद्रा पुलिस थाने में 10 मार्च को मामला दर्ज करवाया था.आरोपी भरत भाई तंत्र विद्या के लिए उसे अकेले रूम में ले गया था और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला और गिरफ्तार आरोपी की नजदीक की रिश्तेदार हैं.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...