2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यगुजरात: शादी से किया इनकार तो 12वीं की छात्रा की चाकू घोंपकर...

गुजरात: शादी से किया इनकार तो 12वीं की छात्रा की चाकू घोंपकर हत्या

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के वलसाड जिले में हत्‍या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वलसाड जिले के उमरगाम की 18 साल की स्कूली छात्रा को कई बार शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर गुरुवार को अपनी जान की भारी कीमत चुकानी पड़ी। एक युवक ने दिनदहाड़े छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और तीसरे की तलाश की जा रही है। पुलि‍स ने बताया क‍ि उमरगाम तहसील के दाहद गांव में घटना उस वक्‍त घटी जब 12वीं कक्षा की छात्रा ट्यूशन से स्कूटरी से लौट रही थी।

पुल‍िस ने बताया क‍ि 12वीं कक्षा की छात्रा हेमा यादव गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे ट्यूशन क्लास से अपनी स्कूटरी से घर लौट रही थी। इस दौरान जब वह उमरगाम के बाहरी इलाके में दहड़ गांव के पास पहुंची तभी सड़क पर युवक ने हमला कर द‍िया और उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे की पहचान हेमा के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पंकज पासवान के रूप में की है। पुलिस ने कहा कि पासवान अपने दो नाबालिग दोस्‍तों के साथ मौके पर गया था और हिंसक हमले को अंजाम दिया था।

मुख्‍य आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि हेमा को पासवान ने चाकू मारा था, जबकि उसके सहयोगी लड़की पर शारीरिक हमले में शामिल नहीं थे। इस बीच पुलिस ने दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य अपराधी फरार है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुल‍िस
एक पुलिस अधिकारी ने बताया क‍ि हिरासत में लिए गए संदिग्ध नाबालिग हैं और पासवान उनको अपने साथ ले गया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जिले के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर चेकिंग बढ़ा दी है।

पहले से छात्रा को परेशान कर रहा था आरोपी
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी हेमा के साथ संबंध बनाना चाहता था, जिसे उसने खारिज कर दिया था। पुलिस ने कहा कि लड़की ने पासवान के बारे में अपने परिवार के सदस्यों को भी बताया था क्योंकि आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने के कई प्रयास किए।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...