7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'महाराष्ट्र में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं, किसी को भी बख्शेंगे नहीं', CM...

‘महाराष्ट्र में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं, किसी को भी बख्शेंगे नहीं’, CM देवेंद्र फडणवीस को क्यों आया गुस्सा?

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को चेतावनी दी कि बीड में गुंडा राज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। फडणवीस ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने देशमुख के भाई से टेलीफोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि मामले में न्याय होगा। पुलिस ने बताया कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। सरपंच की हत्या कथित तौर पर इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने कुछ लोगों द्वारा बीड जिले में एक पवन ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली किए जाने की कोशिश का विरोध किया था।

‘दोषियों को फांसी दिलाने तक पुलिस करती रहेगी काम’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दिवंगत संतोष देशमुख के भाई से बात की और उनसे कहा कि उन्हें चिंता नहीं करनी चाहिए। जब तक दोषियों को फांसी नहीं हो जाती, पुलिस अपना काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि बीड मामले में शामिल सभी लोगों पर मुकदमा चलाया जाएगा। हम गुंडा राज बर्दाश्त नहीं करेंगे। जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने या निवासियों से जबरन वसूली करने की कोशिश करेंगे, उन्हें सख्त परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस फिलहाल उन संदिग्धों की तलाश कर रही है जो फरार हैं। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हम उन्हें ढूंढ निकालेंगे।

वांछित वाल्मीक कराड ने किया सरेंडर
इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी एवं बीड जिले में सरपंच की हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में वांछित वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। हत्या के मामले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कराड को जबरन वसूली के मामले में वांछित आरोपी के रूप में नामजद किया गया था।

‘सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए, सभी दोषियों को पकड़ लिया जाएगा। कराड के खिलाफ क्या आरोप लगाए गए हैं? इस बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि पुलिस संदिग्धों के खिलाफ आरोपों और सबूतों पर जानकारी देगी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) बिना किसी बाहरी दबाव के मामले को संभाल रहा है।

‘किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा’कराड की ओर से उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि अगर कोई सबूत है तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि मैं राजनीति नहीं कर रहा… संतोष देशमुख के हत्यारों को सजा मिलनी चाहिए… यह मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...