9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यसेना में जाने का था सपना, कम हाइट बनी रोड़ा तो छात्रा...

सेना में जाने का था सपना, कम हाइट बनी रोड़ा तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Published on

बिजनौर,

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक छात्रा ने हाइट कम होने के चलते आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि हाइट कम होने की वजह से उसकी सेना और पुलिस में नौकरी नहीं लग रही थी. जिसकी वजह से वह डिप्रेशन का भी शिकार हो गई थी. पूरा मामला रेहड़ थाना क्षेत्र के हरकिशनपुर की है.

घर पर नहीं थे माता-पिता
पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय अंशिका ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब यह घटना हुई तो अंशिका के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे. आंशिका के आत्महत्या की खबर बिजली मीटर के कर्मचारी के घर आने पर पड़ोसियों को पता चली. जिसके बाद पड़ोसियों ने फोन पर इसकी सूचना माता-पिता को दी. वहीं, सूचना मिलते ही परिजन घर की ओर दौड़े और उन्होंने अंशिका को फंदे पर लटका देखा तो मातम छा गया.

चयन नहीं होने से डिप्रेशन में थी लड़की
पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इसके बाद पुलिस ने छात्रा के पिता से भी बात की. लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की लंबाई 4 फुट 8 इंच थी. उसने पुलिस और सेना में भर्ती होने के लिए कई प्रयास किया था लेकिन लंबाई कम होने की वजह से उसका चयन नहीं हो पा रहा था.जिसके कारण वह कई दिनों से डिप्रेशन में चल रही थी और उसने डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली. अंशिका वर्तमान में बीएससी की छात्रा थी. परिजनों का कहना है कि अंशिका पढ़ाई में काफी तेज थी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...