6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यBAP विधायक के घूसकांड पर अब हनुमान बेनीवाल का रिएक्शन, BJP- Congress...

BAP विधायक के घूसकांड पर अब हनुमान बेनीवाल का रिएक्शन, BJP- Congress को लपेटा!

Published on

जयपुर

राजस्थान में बाप विधायक जय कृष्ण पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है । राजस्थान के इतिहास में पहली बार हुई इस घटना को लेकर अब सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। वहीं, विधायक के रिश्वत मामले में अब सियासत भी शुरू हो गई है। बाप पार्टी के बाद अब नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल भी विधायक पटेल के पक्ष में उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस मिलकर भारत आदिवासी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इस पूरे प्रकरण में साजिश होने का संदेह व्यक्त किया हैं।

BJP और Congress बाप पार्टी को खत्म करना चाहती है: बेनीवाल
अपनी पार्टी के विधायक जय कृष्ण पटेल के रिश्वत मामले में गिरफ्तारी के बाद डूंगरपुर बांसवाड़ा के बाप विधायक राजकुमार रोत ने इस पूरी घटना पर साजिश की शंका जताई हैं। इसके बाद नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी बाप पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने एक समाचार पत्र से बातचीत के दौरान कहा कि ‘अगर किसी विधायक ने पैसे लिए हैं, तो यह गलत है। वह इसकी निंदा करते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में उन्हें गहरे षड्यंत्र की बू आ रही हैं। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दोनों पार्टियों भारत आदिवासी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं।

बेनीवाल नें मामले की जांच करवाने की मांग की
बेनीवाल ने अपने बयान में एक तरफ रिश्वत मामले की निंदा की हैं। साथ में उन्होंने इस प्रकरण में षड्यंत्र की शंका भी जताई हैं। उन्होंने कहा कि पैसे लेकर सदन में सवाल पूछना एक गंभीर मामला है। जिसमें कई सांसदों के सदस्यता भी जा चुकी हंै। उन्होंने मांग की हैं कि दूसरे से पक्ष के उन लोगों की भी निष्पक्षता से जांच की जानी चाहिए, जिन्होंने विधायक पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह सांसद राजकुमार रोत से इस मामले को लेकर बात करेंगे।

बाप पार्टी ने पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की
इधर, रिश्वत मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने एक जांच कमेटी गठित की है। जिसका उद्देश्य पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के माध्यम से मामले की सच्चाई जानना और उचित कार्रवाई को सुनिश्चित करना है। इस जांच समिति में पार्टी के राष्ट्रीय सदस्य कान्तिलाल रोत, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र, प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र मैड़ा, आसपुर विधायक उमेश कुमार डामोर और धरियावद विधायक धावरचंद डामोर को शामिल किया गया है। सभी सदस्य मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करेंगे।

विधायक के 20 लाख की रिश्वत लेने का यह पूरा मामला
बता दें कि राजधानी जयपुर में एसीबी ने रविवार को बागीदौरा के भारत आदिवासी पार्टी (बाप) विधायक जयकृष्णा पटेल को 20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। यह घटना राजस्थान के इतिहास की पहली घटना है, जब एसीबी ने किसी विधायक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विधायक ने माइनिंग से जुड़े हुए एक मामले में 10 करोड रुपए की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में यह सौदा ढाई करोड रुपए में तय हुआ। एसीबी इस कार्रवाई में रिश्वत की राशि को गायब करने की स्थिति में उसे ट्रैक करने के लिए नोटों की गड्डियों के बीच जीपीएस सिस्टम लगाया था। बाद में विधायक जयकृष्ण पटेल ने रिश्वत की राशि को गायब करवा दिया। एसीबी की टीम ने जीपीएस लोकेशन को ट्रेस करते हुए पीछा किया, लेकिन रकम छिपाने वाले ने जीपीएस की चीप को निकाल कर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। बाद में आरोपियों से पूछताछ में नोटों के जमीन में छिपाने का पता चला, तब एसीबी ने जमीन में गड्ढा खोदकर रुपयों से भरा बैग बाहर निकाला।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...