3.9 C
London
Thursday, December 25, 2025
Homeराज्य'प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन...' गिरिराज ने नीतीश पर क्यों लगाया भेदभाव...

‘प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन…’ गिरिराज ने नीतीश पर क्यों लगाया भेदभाव का आरोप

Published on

बेगूसराय

बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार बेगूसराय बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को दिग्गज बीजेपी नेता स्टीमर से शाम्हो प्रखंड पहुंचे। यहां गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की, बाद में बिहार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाम्हो दियारा के साथ बिहार सरकार भेदभाव कर रही है। ऐसा भेदभाव उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में चाचा-भतीजे के नई दोस्ती होने के बाद वो स्ट्रीमर से राघोपुर गए। जाना भी चाहिए लेकिन क्या बेगूसराय और शाम्हो की जनता यहां के लोग वोटर नहीं हैं। नीतीश कुमार देश के प्रधानमंत्री बनने चले हैं लेकिन वे राज्य की जनता के साथ भेदभाव करेंगे यह नहीं चलेगा। यह कैसी राजनीति है? गिरिराज सिंह ने जिला प्रशासन से अविलंब चारा के साथ-साथ अन्य राहत देने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बाढ़ पीड़ितों को सही से राहत कार्य नहीं मिला तो बाध्य होकर बीजेपी को संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

Latest articles

भेल में उच्चस्तरीय तकनीकी समिति ने किया कारखाने का निरीक्षण,ली बैठक

भेल भोपाल ।भेल भोपाल में उच्चस्तरीय तकनीकी समिति ने बुधवार को भेल कारखाने का...

इंदौर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

इंदौर।श्रमिक विरोधी चार कानून के विरोध में सेंट्रल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, मध्य प्रदेश...

नए साल पर वैष्णो देवी यात्रा के नियम सख्त

कटरा।नववर्ष के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री माता...

करोंद इलाके में युवती को कमरे में बंद कर दुष्कर्म

भोपाल।शहर के करोंद इलाके में एक युवती को कमरे में बंद कर उसके साथ...

More like this

इंदौर में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों का एकदिवसीय धरना प्रदर्शन

इंदौर।श्रमिक विरोधी चार कानून के विरोध में सेंट्रल ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा, मध्य प्रदेश...

इटारसी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी

इटारसी।मध्यप्रदेश की इटारसी स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से...

12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

इंदौर।इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान...