12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'पत्‍नी की मर्जी के बगैर अप्राकृतिक संबंध बनाना अपराध है', इलाहाबाद HC...

‘पत्‍नी की मर्जी के बगैर अप्राकृतिक संबंध बनाना अपराध है’, इलाहाबाद HC ने खारिज कर पति की याचिका

Published on

प्रयागराज

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि पत्नी की मर्जी के बिना अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना धारा 377 के तहत अपराध है, भले ही यह दुष्कर्म न हो। कोर्ट ने यह भी कहा कि दहेज उत्पीड़न के मामले में इसे क्रूरता माना जाएगा। कोर्ट ने ये टिप्‍पणी करते हुए आरोपी की याचिका खारिज कर दी है और उसे जमानत अर्जी दाखिल करने को कहा है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि मेडिकल जांच से इनकार करना कार्रवाई रद्द करने का आधार नहीं है। यह फैसला न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने सुनाया है।

कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामले में क्रूरता का बयान ही काफी है। न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल की एकलपीठ ने इमरान खान उर्फ अशोक रत्न के खिलाफ आपराधिक मामला रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने यह फैसला प्रयागराज में दर्ज कराए गए एक मुकदमे के आधार पर दिया है। याची का कहना था कि शिकायतकर्ता और वह पति-पत्नी हैं। इसलिए अप्राकृतिक सेक्स की धारा 377 का अपराध नहीं बनता। उसने यह भी कहा कि दहेज की कोई विशेष मांग नहीं की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बनाया आधार
कोर्ट ने नवतेज सिंह जोहर केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले सहित कई अन्य फैसलों पर विचार किया। कोर्ट ने कहा कि अगर बालिग पत्नी की सहमति से अप्राकृतिक सेक्स किया जाता है, तो यह अपराध नहीं माना जाएगा. लेकिन, सहमति के बिना जबरदस्ती पत्नी से अप्राकृतिक सेक्स धारा 377 का अपराध होगा। सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक संबंधों पर भी फैसला दिया था। कोर्ट ने कहा था कि दो बालिग सहमति से अप्राकृतिक सेक्स करते हैं तो अपराध नहीं होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...