9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यदूल्हे को दे रहा था गिफ्ट, दुल्हन भी थी साथ, अचानक दोस्त...

दूल्हे को दे रहा था गिफ्ट, दुल्हन भी थी साथ, अचानक दोस्त धड़ाम से गिरा और हो गई मौत

Published on

अमरावती

आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में एक शादी समारोह के दौरान स्टेज पर अपने दोस्त को शादी का तोहफा देते समय एक युवक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। बेंगलुरु में अमेजन में कार्यरत वामसी अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कुरनूल के पेनमाडा गांव आए थे। स्टेज पर वामसी ने नए जोड़े को बधाई दी और उन्हें अपना उपहार भेंट किया, लेकिन दूल्हे द्वारा उपहार खोलते ही वामसी अचानक अपने बायें ओर गिर पड़े।

घटना का वीडियो भी आया सामने
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और तुरंत उन्हें ढोने सिटी गवर्नमेंट अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल मेंडॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि वामसी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वामसी को नए जोड़े को बधाई देते और उन्हें तोहफा देते हुए देखा जा सकता है।

घटना का वीडियो
गुजरात में मंदिर में हार्ट अटैक से शख्स की गई जानगुजरात में भी हार्ट अटैक की एक हैरान करने देने वाली घटना सामने आई है। राज्य के वलसाड जिले में एक व्यक्ति को मंदिर में पूजा करने के दौरान अचानक से दिल का दौरा पड़ा। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर दिया लेकिन उसकी इस कोशिश के बाद भी व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह डरा देने वाली घटना सामने आई है। गुजरात में इससे पहले भी हार्ट अटैक के काफी मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद गुजरात में बड़े स्तर पर पुलिस और दूसरे सामाजिक संस्थाओं के लाेगों को सीपीआर की ट्रेनिंग दी गई थी।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...