12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यवे हमारे पिता जैसे थे... मुलायम की खबर पर अस्पताल के बाहर...

वे हमारे पिता जैसे थे… मुलायम की खबर पर अस्पताल के बाहर फूट-फूट कर रो पड़ा सपा नेता

Published on

नई दिल्ली

जैसे ही राजनीतिक मैदान के ‘पहलवान’ मुलायम सिंह यादव के निधन की खबर आई, सैफई से लेकर गुरुग्राम तक सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। पिछले कई दिनों से यूपी के कई शहरों में कार्यकर्ता अपने नेताजी के जल्दी ठीक होने के लिए पूजा-पाठ और हवन कर रहे थे। 82 साल की उम्र में आज सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। गुरुगाम के मेदांता अस्पताल में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर दिग्गज नेता को श्रद्धांजलि दी। सपा नेताओं के चेहरे पर उदासी साफ नजर आ रही थी। ऐसे ही एक सपा नेता टीवी चैनलों के कैमरे पर फफक कर रो पड़े।

मुलायम कई दिनों से वेंटिलेटर पर थे। मना करने के बावजूद कुछ नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचे हुए थे। आज सुबह जैसे ही दुखद खबर मिली, उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। कपिल नाम के एक सपा नेता ने रोते हुए कहा, ‘इतना कष्ट कभी नहीं हुआ था जितना आज राजनैतिक पिता को खोने का हो रहा है। आज समाजवाद के एक युग का अंत हुआ है।’ अस्पताल के बाहर रोते हुए कपिल ने कहा कि एक ऐसा योद्धा चला गया है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। वह बोले जा रहे थे और आंसू लगातार निकल रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब से पार्टी की स्थापना हुई तब से वह छात्र जीवन से सपा से जुड़े रहे हैं। सपा नेता ने कहा, ‘वह (मुलायम सिंह यादव) बताते थे कि किस तरह से, कैसे बात करनी चाहिए। कैसे लोगों का विश्वास जीतना चाहिए। वह बताते थे कि समाजवाद का मतलब क्या होता है। समाज में जब तक समता और संपन्नता नहीं आएगी तब तक समाजवाद सार्थक नहीं होगा। अब उनकी कमी बहुत खल रही है।’ (यह कहकर सपा नेता टीवी कैमरे के सामने फफक कर रो पड़े)

दो दिन पहले भी अस्पताल के भीतर से एक वीडियो सामने आया था जिसमें सपा का एक कार्यकर्ता अखिलेश यादव को देखकर रोने लगा था। बाद में अखिलेश ने उसे चुप कराया था। कुछ दिन पहले जब मुलायम सिंह यादव की किडनी में इन्फेक्शन की खबर आई थी तो सपा के कुछ कार्यकर्ता उनके लिए अपनी किडनी देने के लिए तैयार हो गए थे।

आज सैफई में भी खामोशी छाई हुई है। गांव के मुखिया और मुलायम सिंह यादव के करीबी रामपाल वाल्मीकी ने कहा कि हमारा पूरा गांव आज शोक में है। हमें पता चला है कि शाम तक मुलायम सिंह यादव जी का पार्थिव शरीर यहां लाया जाएगा। इसके बाद लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। कल दोपहर 3 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...