15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यUP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, बुजुर्ग महिला को नहीं मिला एंबुलेंस और...

UP में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, बुजुर्ग महिला को नहीं मिला एंबुलेंस और स्ट्रेचर तो गोद में लेकर बैठ गया पति

Published on

इटावा

उत्तर प्रदेश के इटावा जिला अस्पताल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। जहां, एक बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला तो उसका बुजुर्ग पति उसे गोद में लेकर बैठ गया। उसे इंतजार था कि कोई आएगा और उनकी मदद करेगा, लेकिन अस्पताल में तैनात कोई भी स्वास्थ्यकर्मी आगे नहीं आया। बुजुर्ग ने जैसे तैसे करके अपनी पत्नी को अस्पताल के अंदर पहुंचाया।

स्वास्थ्य सुविधाओं की खोली पोल
इस घटना की तस्वीर जैसे ही सामने आई लोगों ने जिला अस्पताल के अधिकारियों को लताड़ना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह है कि जिला अस्पताल में 108 वाली 21 एंबुलेंस हैं। इसके अतिरिक्त 102 वाली 26 और एएलएस की 6 एंबुलेंस भी अस्पताल प्रशासन के पास है। इन सब के बावजूद 73 वर्षीय बुजुर्ग को अपनी 70 साल की पत्नी को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचान पड़ रहा है, जो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्य करने की मंशा पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

बुजुर्ग दंपत्ति को नहीं मिला एंबुलेंस
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के 73 वर्षीय जगदीश अपनी 70 साल की बीमार पत्नी लाली को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदी गया था। जहां, डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा लेकिन उसे एंबुलेंस नहीं मिला। जिसके चलते बुजुर्ग महिला को ऑटो से जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में भी जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते बुजुर्ग दंपति को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्हें किसी प्रकार कि कोई सहायता नहीं मिली।

महिला की तबियत काफी गंभीर
महिला चलने में असमर्थ थी, इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें स्ट्रेचर नहीं दिया। जिसके चलते बुजुर्ग पत्नी को गोद में लेकर बैठा रहा। जैसे तैस करके जगदीश ने पत्नी को डॉक्टर तक पहुंचाया। महिला की तबियत काफी गंभीर थी, उसका अस्पताल में इलाज जारी है लेकिन इस घटना ने स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोलकर रख दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...