11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यफरीदाबाद में भारी बारिश, बंद रहेंगे कुछ प्राइवेट स्कूल, कई में होंगी...

फरीदाबाद में भारी बारिश, बंद रहेंगे कुछ प्राइवेट स्कूल, कई में होंगी ऑनलाइन क्‍लासेज

Published on

रीदाबाद

द‍िल्‍ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बार‍िश हो रही है। ऐसे में द‍िल्‍ली से सटे हर‍ियाणा के फरीदाबाद ज‍िले में गुरुवार को हुई भारी बारिश के चलते कुछ प्राइवेट स्कूलों ने स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल, शिव नादर स्कूल को बंद किया गया है। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद के डीपीएस स्कूल और सेक्टर 16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में ऑनलाइन क्लासेस लगाने का नोटिफिकेशन अभिभावकों तक पहुंचाया गया है।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित मोहन ऋषि स्कूल के प्रिंसिपल मनीष गौतम ने बताया कि इस समय स्कूल में टर्म एग्जाम चल रहे हैं। भारी बारिश के चलते एग्जाम को कैंसिल कर दिया गया है। दरअसल बारिश के चलते शहर की व्यवस्था चरमरा गई है। नेशनल हाईवे से लेकर ग्रेटर फरीदाबाद की सड़कों पर भी कई फुट पानी भर गया है। हालात यह है कि स्कूल बस भी डूब गई है ऐसे में बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुछ स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन क्लासेज चलाने का निर्णय लिया है।

रीदाबाद में 97 एमएम बारिश, 3 दिन और बरसेंगे बादल
जिले में गुरुवार सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 97.125 एमएम बारिश दर्ज की गई। अलग-अलग क्षेत्र की बात करें तो फरीदाबाद क्षेत्र में 70 एमएम, तिगांव क्षेत्र में 90 एमएम, बल्लभगढ़ क्षेत्र में 116 एमएम, मोहना क्षेत्र में 128 एमएम, दयालपुर क्षेत्र में 126 एमएम, बड़खल क्षेत्र में 64 एमएम, धौज क्षेत्र में 100 एमएम व गौंछी क्षेत्र में 83 एमएम बारिश दर्ज की गई।

बार‍िश के चलते गिरा तापमान
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 32, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वेबसाइट के अनुसार 2-3 दिन तक बारिश होने व तापमान में गिरावट बनी रहने की संभावना है। 2 दिन बाद तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं एयर क्वॉलिटी इंडेक्स भी 66 तक पहुंच गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...