7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी खराबी, आया हैरान...

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, लैंडिंग के दौरान आई तकनीकी खराबी, आया हैरान करने वाला वीडियो

Published on

केदारनाथ

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां हेलीपैड के पास एक मेडिकल इमरजेंसी के लिए आ रहा हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हेलीकॉप्टर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एक मेडिकल इमरजेंसी के तहत केदारनाथ पहुंच रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया।

केदारनाथ मंदिर के पास हेलीपैड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त वहां तैनात कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हेलीकॉप्टर में मौजूद मेडिकल टीम और पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल, प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर को हेलीपैड से हटाने और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम में इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे में यह हादसा और बड़ा रूप ले सकता था। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर ऑपरेशंस की सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए हैं। तकनीकी टीम को दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए तैनात कर दिया गया है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है। एयर ट्रैफिक नियंत्रण और संबंधित एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा एक बार फिर हवाई सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में जहां हेलीकॉप्टर सेवा अक्सर जीवन रक्षक भूमिका निभाती है। स्थानीय प्रशासन की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी है।

कराई गई क्रैश लैंडिंग
दरअसल, केदारनाथ में एयर एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। इस कारण हेलीपैड से करीब 20 मीटर पहले इसे लैंड कराना पड़ा। एयर एंबुंलेंस की क्रैश लैंडिंग के दौरान उसमें डॉक्टर, पायलट समेत तीन लोग सवार थे। इस हादसे में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...