7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यइधर रायबरेली में रूकी ट्रेन, उधर जनरल कोच में शुरू हो गई...

इधर रायबरेली में रूकी ट्रेन, उधर जनरल कोच में शुरू हो गई लड़ाई, महिलाओं से बदसलूकी करने वालों का वीडियो वायरल!

Published on

रायबरेली

बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली जनता एक्सप्रेस में पैसेंजर्स के बीच हुए बवाल का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि कुछ युवक महिलाओं के साथ गलत सलूक कर रहे थे, जिसके चलते लड़ाई के हालात बन गए। लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी इस घटना पर कोई एक्शन लेने के बजाय आराम करते रहें है।

इस घटना को लेकर पुलिस का भी जवाब आया है। लेकिन वायरल वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी इस घटना को गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर मौके पर पुलिस मौजूद थी, तो उसे हस्तक्षेप करके मामले को संभालना था। बजाय इसके कि बात और ज्यादा बिगड़ गई। वायरल क्लिप में दोनों पक्षों में जमकर क्लेश होता देखने को मिलता है।

जनता एक्सप्रेस ट्रेन में लड़ाई…
इस वायरल क्लिप में दो पक्षों के बीच जमकर कहासुनी और हाथापाई होते देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ युवकों ने महिलाओं से बदसलूकी की थी, जिसका परिजनों ने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट चालू कर दी। बताया जा रहा है इस पूरी घटना के दौरान ट्रेन में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन वह लापरवाही से बैठे रहे है।

यह मामला तब हुआ जब ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। करीब 1 मिनट लंबे इस वीडियो में भयंकर क्लेश देखा जा सकता है। अब यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। X पर इस वीडियो को @MahasayRit11254 नाम के हैंडल ने पोस्ट किया है।

यूजर ने कैप्शन में लिखा- यह बनारस से देहरादून के बीच चलने वाली रायबरेली एक्सप्रेस का वीडियो है, जिसमें महिलाओं से बदसलूकी पर क्लेश हुआ है। यह वीडियो कई X हैंडल्स ने शेयर किया है, जिस पर लोगों ने भी कमेंट किया है।

रेलवे ने कही कार्रवाई की बात…
इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जब लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरु हुई तो रेलवे पुलिस भी हरकत में आ गई और अब इस घटना पर एक्शन की बात कर रही है। SR DSC RPF VARANASI (@rpfnerbsb) ने भारत समाचार की X पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- श्रीमान कृपया अपना संपर्क नंबर साझा करे , जिससे पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सहयोग व और आवश्यक कार्यवाही किया जा सके |

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...