10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत,...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Published on

सुल्तानपुर,

यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान 24 साल के आकाश के रूप में हुई है जो दिल्ली के मायापुरी का रहने वाला था. वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए युवक की पहचान विकास चौहान के रूप में हुई है जो आजमगढ़ का निवासी है.

पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब आकाश और विकास दिल्ली से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई. स्थानीय लोगों ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) को सूचित किया, जिसके बाद अथॉरिटी के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.

घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से पिठला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया. विकास चौहान का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.बल्दीराय थाना प्रभारी धीरज कुमार ने कहा, ‘शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है. मामले की जांच चल रही है.’ पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वो सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी और दूसरों की सुरक्षा के साथ वाहन चलाएं.

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...