19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यतेज रफ्तार BMW ने ली शख्स की जान... मोहाली में बेकाबू कार...

तेज रफ्तार BMW ने ली शख्स की जान… मोहाली में बेकाबू कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Published on

चंडीगढ़,

पंजाब के मोहाली जिले में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई हैं. वहीं दो घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना जीरकपुर पटियाला हाइवे पर देर रात हुई. यहां बनूड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इसके कारण बाइक आगे सड़क के किनारे खड़े ट्रक और बीएमडब्ल्यू के बीच में फंस गई. लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद बीएमडब्ल्यू कार के सभी एयर बैग खुल गए.

इस घटना में साहिब पुत्र जाकिर, सुमित पुत्र मलकीत सिंह और राजवीर सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी गांव पभात गंभीर रूप से घायल हो गए. राहगीरों ने देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय जेपी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने साहिब की हालत गंभीर होने पर उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया.

इसके बाद परिजन चंडीगढ़ ले गए, जहां साहिब ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रात को पटियाला हाइवे जाम कर दिया. वहीं राजवीर और सुमित का जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...