19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यहरदोई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच बारातियों...

हरदोई में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलटी, पांच बारातियों की मौत, आधा दर्जन घायल

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश में हरदोई के मझिला क्षेत्र में आलमनगर मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई । इसमें सवार 11 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा जहां पर डॉक्टरों ने एक बच्चे सहित पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पटियानीम निवासी जितेंद्र 22 वर्ष, आकाश 18 वर्ष पुत्रगण रघुवीर, सिद्धार्थ 6 वर्ष पुत्र जितेंद्र, रामू 35 वर्ष पुत्र संतराम सर्व निवासी मोहल्ला पटियानीम थाना पाली, जौहरी 40 वर्ष पुत्र संतराम निवासी ग्राम किलकिली थाना पाली शुक्रवार शनिवार के मध्य रात्रि करीब 3 बजे कुसुमा थाना मंझिला से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने जितेंद्र, आकाश, सिद्धार्थ, जौहरी, रामू को घोषित कर दिया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है,शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है।

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...