28 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यटायर फटने से बीच सड़क पलट गई तेज रफ्तार SUV, शादी समारोह...

टायर फटने से बीच सड़क पलट गई तेज रफ्तार SUV, शादी समारोह से लौट रहे तीन लोगों की मौत

Published on

सूरजपुर ,

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा नेशनल हाइवे 43 पर चंदपुर गांव के पास हुआ जब एक SUV का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

न्यज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांच लोग शादी समारोह से लौट रहे थे. पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब मृतक मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे. जानकारी के मुताबिक गाड़ी तेज रफ्तार में थी, और टायर फटने के कारण पलट गई.

इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान आनंद चौधरी (झारसुगुड़ा), रिता चौधरी (अंबिकापुर) और पुष्पा मांझी (कोरबा) के रूप में हुई है. घायलों में अजय नाथ चौधरी (38) और उनके 10 वर्षीय बेटे अनीकेत शामिल हैं.

दोनों को गंभीर चोटें आई हैं. पहले उन्हें सूरजपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि हादसे के पीछे का मुख्य कारण गाड़ी की तेज रफ्तार और टायर फटना माना जा रहा है. फिलहाल घटनास्थल पर जांच जारी है, और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...