15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यबिहार में उनकी सरकार, हिम्मत है तो बजरंग दल पर बैन लगाकर...

बिहार में उनकी सरकार, हिम्मत है तो बजरंग दल पर बैन लगाकर दिखाएं… चिराग ने दी नीतीश को चुनौती

Published on

पटना

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा। चिराग ने कहा कि अगर हिम्मत है तो बैन लगाकर दिखाएं। पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए चिराग से जब जदयू सांसद की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जदयू सांसद मांग क्या कर रहे हैं, राज्य में उनकी सरकार है। अगर ताकत है तो बैन करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन को सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए, उसके नाम को इस्तेमाल करने के लिए, इस तरह का बयानबाजी करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष के पास मोदी सरकार से चुनाव जीतने के लिए और दूसरा विकल्प नहीं रहा, जो इस तरह का बयान दिया जा रहा है।

विरोधी दल बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं: चिराग
जमुई के सांसद ने कहा कि जदयू बताए कि किस घटना के आधार पर बजरंग दल को बैन करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महज एक राजनीतिक लाभ लेने के लिए विपक्ष कर्नाटक में विरोध कर रहा है, तो बाकी के भी विरोधी दल बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं। इसके आलावा इनके पास कोई ठोस वजह नहीं है।

बिहार को तो एक कर ही नहीं पाए विपक्ष को क्या एक करेंगे: चिराग
नीतीश के विरोधी दल को एकजुट करने के संबंध में चिराग ने कहा कि बिहार को तो एक कर ही नहीं पाए विपक्ष को क्या एक करेंगे। उन्होंने कहा वे बिहार के लोगों को कभी दलित महादलित, पिछड़े अति पिछड़े, हिंदू मुस्लिम यहां तक कि महिला पुरुष में बांटते रहे और अब एकजुट करने की बात करते हैं।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...