17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यबिहार के पूर्णिया में हिट एंड रन केस, सड़क किनारे खड़े लोगों...

बिहार के पूर्णिया में हिट एंड रन केस, सड़क किनारे खड़े लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, 5 की मौत

Published on

पूर्णिया,

बिहार के पूर्णिया के धमदाहा थाना क्षेत्र के डोकवा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में मामूली विवाद में पिक अप वैन से कई लोगों को कुचल डाला. जिससे 2 की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, 6 की हालत गंभीर है.

जानकारी के अनुसार डोकवा गांव में शराब के नशे में धुत एक युवक हल्ला कर रहा था. जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया. साथ ही कहा कि यहां पर हल्ला-गुल्ला मत करो. इसको लेकर नशे में धुत युवक गुस्सा हो गया. इसके बाद वहां से घर गया और अपनी पिकअप वैन स्टार्ट करके तेज रफ्तार में आया व सड़क किनारे जो मिला उसे कुचलता चला गया.

जिससे चीख-पुकार मच गई. साथ ही आसपास के लोग दहशत में भी आ गए. इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में भर्ती करवाया गया जहां से सभी को पूर्णिया रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

इन लोगों की गई जान
मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर, संजीता देवी, मनीषा कुमारी,अखिलेश मुनि, अमरदीप कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों का इलाज चल रहा है. घटना के बाद से लोग दहशत में आ गए हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...