10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यउदयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5...

उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 8 घायल

Published on

उदयपुर,

राजस्थान के उदयपुर में शुक्रवार को बेकाबू एक ट्रेलर ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई और आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गोगुन्दा के पास हुई. एसपी योगेश गोयल ने बताया, ट्रेलर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रहे ऑटो से टकरा गया. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जान गंवा दी.

घटना के बाद ट्रेलर का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही गोगुन्दा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. मृतकों के शवों को देवला हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है. गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद गोगुन्दा से उदयपुर रेफर किया गया है. पुलिस मृतकों की पहचान करने और फरार ड्राइवर को पकड़ने के प्रयास कर रही है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...