7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यखौफनाक! रायबरेली में तांत्रिक ने मासूम बच्चे की बलि दी, चिमटे से...

खौफनाक! रायबरेली में तांत्रिक ने मासूम बच्चे की बलि दी, चिमटे से पीटकर मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

रायबरेली

थाना सलोन क्षेत्र के समसपुर खालसा में एक सनसनीखेज और दिलदहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में फंसकर दो तांत्रिकों ने 10 वर्षीय मासूम सुधीर कुमार की बलि दे दी। इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जघन्य हत्याकांड 18 फरवरी को अंजाम दिया गया, जिसके बाद बच्चे का शव अगले दिन समसपुर पक्षी विहार के तालाब में मिला था।

मामला सलोन कोतवाली क्षेत्र राजा का पुरवा मजरे समसपुर खालसा गांव का था। जहां फरवरी को 18 फरवरी को सुधीर पुत्र राकेश उम्र लगभग 10 वर्ष घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था। काफी देर बाद लड़का जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। हालांकि बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। 19 फरवरी को बच्चे का शव तालाब में उतरता हुआ मिला बच्चों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए।

तांत्रिक के चक्कर में हुई वारदात
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके हत्यारों की तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने संदिग्ध रिश्तेदार दिलबाग गौतम (मामा) से पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में जो खुलासा हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। दिलबाग गौतम ने बताया कि उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं रहती थी, जिसके लिए उसने एक तांत्रिक बाबा गुड्डू पुत्र जगतपाल से संपर्क किया। गुड्डू बाबा ने कहा कि तुम्हारी मां एकदम ठीक हो जाएगी, लेकिन इसके लिए इकलौते नाबालिक बच्चे की बलि देनी होगी। इसके बाद तुम्हारी मां एकदम ठीक हो जाएगी और तुम्हें जमीन के अंदर गड़ा धन भी प्राप्त हो जाएगा।

बच्चे को बाबा के हाथ में सौंपा
धन के लालच में दिलबाग गौतम ने अपने रिश्तेदार राकेश के गांव राजा का पुरवा गया तो उसका इकलौता लड़का गांव के बाहर अकेले मिल गया, उसे 10 रुपये देकर इकलौते लड़के सुधीर को अपने साथ ले जाकर गुड्डू बाबा को सौंप दिया। बाबा ने बताया कि अगर बच्चे की इस गांव के आस-पास बली देने पर ही अधिक फल प्राप्त होगा। बच्चे को तांत्रिक गुड्डू को सोपने के बाद पुनः गांव पहुंचकर बच्चे की खोजबीन में जुट गया।

चिमटे से बच्चे को पीटा
योजना के मुताबिक दिलबाग दोबारा तांत्रिक के वहां गया और अपनी मोटरसाइकिल में बच्चे को लेकर झील के किनारे ले गया। वहां उसे जमीन पर लिटा दिया। इसके बाद तांत्रिक गुड्डू बाबा ने अपने लोहे के चिमटे से बच्चे के शरीर पर कई वार किया। थोड़ी देर बाद बच्चा मर गया। इसके बाद दोनों लोगों ने बच्चे को झील में फेंक दिया। पुलिस ने दिलबाग गौतम और तांत्रिक गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और लोहे के चिमटे को बरामद कर लिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...