17.1 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यUP : खौफनाक! पत्नी की लाश को घर में लाल रंग के...

UP : खौफनाक! पत्नी की लाश को घर में लाल रंग के सूटकेस में किया पैक, पति ने पुलिस को पकड़े जाने पर जानिए क्या बताया

Published on

शाहजहांपुर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की तिलहर तहसील में एक महिला की सूटकेस के अंदर लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूटकेस में महिला की लाश को उसके ही पति ने घर में छुपाया था। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया है। इसके अलावा पति को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुट गई है। घटना थाना तिलहर के पक्का कटरा मोहल्ले की बताया जा रही है

बातचीत में आरोपी के छोटे भाई अनिल ने बताया कि उसकी भाभी ने विवाद की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को सूचना न देकर उसने शव को सूटकेस में छुपा दिया था। मैंने जब पुलिस को सूचना देने की बात कही तो पर लड़ने के लिए आमादा हो गया। मौका देखकर 112 पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटना का खुलासा हो पाया।

फांसी लगाने का दावा कर रहा पति
जब पुलिस अशोक के घर पहुंची तो उसकी पत्नी की लाश सूटकेस के अंदर बंद मिली। चर्चा है कि हत्या के बाद आरोपी पत्नी के शव को पति ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन वक्त रहते पुलिस ने सूटकेस के अंदर बंद शव को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसकी डर की वजह से वह अपनी पत्नी के शव को सूटकेस में रख कर कहीं फेंकना चाहता था।

थाना प्रभारी तिलहर राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी पति अशोक कुमार को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही यह क्लियर हो पाएगा कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसकी मौत की कोई और वजह है। आरोपी से भी पूछताछ लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर राजेश द्विवेदी ने कहा कि मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

भेल श्रमिकों के सम्मान में सजी सांस्कृतिक शाम: मंत्री कृष्णा गौर और ईडी प्रदीप उपाध्याय ने सराहा

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर पिपलानी स्थित ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन...

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

More like this

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...