12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकैसे फेल हो गया कोटा का एंटी सुसाइड सिस्टम? JEE एस्पिरेंट की...

कैसे फेल हो गया कोटा का एंटी सुसाइड सिस्टम? JEE एस्पिरेंट की मौत के बाद पिता ने उठाए सवाल

Published on

कोटा,

कोचिंग हब के नाम से मशहूर कोटा में एंटी सुसाइड सिस्टम की विफलता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. मंगलवार रात 19 वर्षीय नीरज जाट ने अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली. घटना ने न केवल परिजनों बल्कि प्रशासन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. नीरज हरियाणा के नावा महेंद्रगढ़ का निवासी था और पिछले दो सालों से कोटा में जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था. वह आनंद कुंज रेजिडेंसी हॉस्टल में रहता था.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप
घटना के समय कमरे में लगे पंखे में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगी थी, जिससे आत्महत्या असंभव मानी जाती है. नीरज ने डिवाइस से बचने के लिए पंखे के कुंडे में रस्सी डालकर फंदा बनाया. नीरज के पिता बबलू प्रजापत ने हॉस्टल प्रशासन और पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं. छात्र के पिता ने कहा कि उसके बेस्ट फ्रेंड से फोन पर बात की, उससे पूछा था कि नीरज का किसी से कोई झगड़ा तो नहीं हुआ, उसने कहा कि आप यहां आ जाइए और यहां बात कर लेना, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया. उन्होंने कहा, “बेटा कहता था कि यहां ऐसा सिस्टम है कि कोई भी आत्महत्या नहीं कर सकता. फिर वह कैसे फांसी लगा सकता है? पंखे की पंखुड़ियां टूटी क्यों नहीं और पंखा गिरा क्यों नहीं? मुझे शक है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. जांच होनी चाहिए.”

मृतक छात्र नीरज जाट के पिता बबलू प्रजापत ने बताया कि मेरे दो बेटे थे, एक बेटा सीकर में नीट की कोचिंग कर रहा है. दूसरा नीरज जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था. नीरज से मंगलवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर फोन पर बात हुई थी, ‘मैंने उसे बोला था 9 जनवरी को तेरा प्रैक्टिकल है घर आने के लिए ट्रेन की टिकट बनवा लेना. इसके बाद एक-दो बार फोन किया था, लेकिन उसने नहीं उठाया. उसने सुसाइड जैसा कदम क्यों उठाया, समझ नहीं आ रहा. उसे कोई परेशानी नहीं थी. रात 9:30 से 10:00 बजे के बीच हॉस्टल वालों को फोन किया था कि बच्चा फोन नहीं उठा रहा है. उससे मेरी बात करा दो.’

हॉस्टल स्टाफ ने दी ये जानकारी
वहीं हॉस्टल स्टाफ ने बताया कि नीरज मंगलवार शाम अपने दोस्त के साथ बाहर खाना खाने गया था. वह तनाव में नहीं दिख रहा था. रात में अटेंडेंस के दौरान उसने दरवाजा नहीं खोला. रोशनदान से झांकने पर उसका शव फंदे से लटका मिला. जवाहर नगर थाना अधिकारी बुधराज चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है.

कोटा में आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती चिंता
कोटा में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या रोकने के लिए एंटी-हैंगिंग डिवाइज अनिवार्य किया गया है, जो हर पंखे में लगा होना चाहिए. बावजूद इसके, इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बन रही हैं. नीरज के पिता ने प्रशासन से गहराई से जांच की मांग की है ताकि सच सामने आ सके. यह घटना कोटा में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है. बीते 10 दिन में यह दूसरा स्टूडेंट्स सुसाइड केस है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...