8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्य'पति और बेटा जेल में, तुम्हें खत्म करना कोई मुश्किल काम नहीं',...

‘पति और बेटा जेल में, तुम्हें खत्म करना कोई मुश्किल काम नहीं’, बीमा भारती को मिली जान से मारने की धमकी

Published on

पटना:

बिहार की पूर्व मंत्री और राजद की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती को अज्ञात अपराधी ने फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। धमकी देने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बीमा भारती और उनके परिजनों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस मामले को लेकर बीमा भारती ने पटना के फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपराधी ने कहा- ‘पति और बेटा जेल में हैं, तुम्हें मारना कोई बड़ी बात नहीं’
मिली जानकारी के मुताबिक, फोन करने वाले ने बीमा भारती को धमकी देते हुए कहा कि ‘तुम्हारा पति और बेटा जेल में है, तुम्हें खत्म करना कोई मुश्किल काम नहीं।’ इस धमकी के बाद बीमा भारती और उनका परिवार बुरी तरह से डरा हुआ है।

भाई को भी मिली धमकी, परिवार में दहशत का माहौल
फोन पर धमकी केवल बीमा भारती तक सीमित नहीं रही, बल्कि अपराधी ने उनके छोटे भाई अशोक भारती को भी फोन कर रंगदारी की मांग की। अशोक भारती ने बताया कि रविवार सुबह एक बार फिर उसी नंबर से कॉल आया, जिसमें गाली-गलौज और हत्या की धमकी दी गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

बेटे और पति पर पहले से चल रहा है आपराधिक मामला
पूर्व मंत्री बीमा भारती के बेटे राजा ने 7 मार्च 2025 को भवानीपुर के व्यवसायी गोपाल यादुका मर्डर केस में कोर्ट में सरेंडर किया था। इससे पहले उसका नाम इस केस में 2 जून 2024 को सामने आया था, और वह तब से फरार था। वहीं, इस मामले में बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने 5 अगस्त 2024 को सरेंडर किया और वर्तमान में केंद्रीय कारा पूर्णिया में बंद हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...