14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यपति की हत्‍या कर लाश कत्‍थई सूटकेस में भरा, फिर 60 KM...

पति की हत्‍या कर लाश कत्‍थई सूटकेस में भरा, फिर 60 KM दूर फेंक आई, देवरिया ‘कांड’ जानकर सिहर जाएंगे

Published on

देवरिया

उत्‍तर प्रदेश में अवैध संबंधों को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कहीं पत्‍नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नीले ड्रम में भर दिया तो कहीं पति ने पत्‍नी का गला दबाकर हत्‍या कर दी। अब देवरिया से भी इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां एक पत्‍नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्‍या कर दी। फिर लाश को कत्‍थई रंग के सूटकेस में भरकर 60 किलोमीटर दूर फेंक दिया। महिला का पति सऊदी अरब में नौकरी करता था और वारदात से कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके प्रेमी की तलाश जारी है। पत्‍नी का प्रेमी कोई और नहीं, उसका भांजा ही है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पठखौली गांव में एक खेत में सूटकेस मिला था। कुछ लोगों ने रविवार दोपहर को सूटकेस देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सूटकेस खोला। उसमें एक 30 साल के युवक का शव था। युवक के सिर पर चोट के निशान थे। कागजात से पता चला कि शव नौशाद का है। वह मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव का रहने वाला था।

कुछ दिन पहले सऊदी अरब से लौटा था नौशाद
पुलिस को पता चला कि नौशाद कुछ दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। पुलिस को उसकी पत्नी पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पत्नी ने बताया कि उसका अपने भांजे के साथ अवैध संबंध था। जब उसका पति सऊदी अरब से कमा कर आया, तो वह उनके प्रेम में बाधा बनने लगा। इसलिए पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर 60 किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।

पहले नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश
पुलिस के अनुसार, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर नौशाद की हत्या की योजना बनाई थी। उन्होंने पहले नौशाद को नशीला पदार्थ दिया, जब वह बेहोश हो गया, तो उन्होंने उसे धारदार हथियार से मार डाला। शव को ठिकाने लगाने के लिए उन्होंने उसे एक सूटकेस में भरा। फिर वे उसे 60 किलोमीटर दूर खेत में फेंक आए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...