24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यमोबाइल चला रही पत्नी ने खाना देने से इनकार किया तो पति...

मोबाइल चला रही पत्नी ने खाना देने से इनकार किया तो पति ने दूसरी मंजिल से फेंका

Published on

रायपुर,

छत्तीसगढ़ के रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां घरेलू हिंसा की वजह से एक खौफनाक घटना घटी है. एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे इसलिए फेंक दिया, क्योंकि उसने खाना देने से इनकार कर दिया था. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल चलाने में व्यस्त थी. पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति का नाम सुनील जगबंधु है. पीड़ित पत्नी का नाम सपना है. सपना अपने काम से वापस लौटी थी. उससे पहले आरोपी पति अपनी बेटी को पीट रहा था. पत्नी के आने के बाद उसने खाना मांगना शुरू कर दिया. लेकिन उसने उसकी बात को अनसुना करके मोबाइल चलाना शुरू कर दिया. इससे सुनील इस कदर आगबबूला हुआ कि उसने सपना पर हमला कर दिया. मारपीट के बाद उसने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.

सपना को गंभीर चोटें आई हैं. उसे रायपुर के डीकेएस मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां डॉक्टर उसका इलाज करके उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं. यह घटना घरेलू मतभेदों के तर्कसंगत सीमाओं से परे बढ़ने के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है. इस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. उसे थाने लाया गया है. वहां उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बताते चलें कि दो साल पहले छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. यहां खाना देने से इनकार करने पर एक पति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. इसके बाद आरोपी ने खुद ही घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. ये मामला कोरबा के सीएसईबी पुलिस चौकी के नर्सरी पारा कोहडिया का है.

यहां का रहने वाला योगेंद्र श्रीवास एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर का काम करता था. वह हमेशा की तरह रात करीब 7 बजे ड्यूटी से घर वापस आया. इसके बाद किताब लेकर पढ़ने बैठ गया. करीब एक घंटे बाद उसने पत्नी मंजीता श्रीवास को खाना परोसने के लिए कहा, लेकिन उसने खाना परोसने से इनकार कर दिया. पत्नी ने उसे खुद खाना निकालकर खाने के लिए कह दिया. इस बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होने लगा. धीरे-धीरे विवाद बहुत अधिक बढ़ गया.

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...