19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यअल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने जारी किया एक और नोटिस,...

अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद पुलिस ने जारी किया एक और नोटिस, कल 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

Published on

नई दिल्ली,

हैदराबाद पुलिस ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को नया नोटिस जारी किया है. सूत्रों ने बताया कि नोटिस में अल्लू अर्जुन को घटना के संबंध में कल सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है. चिक्कड़पल्ली पुलिस ने पेशी के लिए अभिनेता की कानूनी टीम को यह नया नोटिस थमाया है.

हैदराबाद में चार दिसंबर को सिनेमा हॉल में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया, जब हजारों प्रशंसक उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘‘पुष्पा 2: द रूल’’ के प्रीमियर पर अभिनेता की एक झलक पाने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे.

रविवार को अल्लू अर्जुन के घर के बाहर हुआ था प्रदर्शन
घटना के बाद पुलिस ने अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था. इस मामले के बाद अभिनेता को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसी दिन उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई. इसके बाद 14 दिसंबर की सुबह उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...