10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहिंदू हूं, हिंदू संगठन की बात करता हूं; धमकी मिलने पर बोले...

हिंदू हूं, हिंदू संगठन की बात करता हूं; धमकी मिलने पर बोले डॉक्टर

Published on

गाजियाबाद

‘तुम्हारा सिर तन से जुदा होगा। तुम्हारा हश्र कन्हैयालाल और उमेश की तरह होगा।’ गाजियाबाद के एक चिकित्सक को फोन पर कुछ इसी तरह की धमकी मिली है। इसके बाद से वो दहशत में हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला ने बताया है कि फोन करने वाले से उनकी 5 मिनट 2 सेकेंड तक बातचीत हुई थी। उन्होंने इस दौरान हुई बातचीत का पूरा ब्योरा दिया है। डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला ने कहा कि 1 सितंबर की रात 11 बजे के बाद फोन आया था। मैंने उसको नहीं उठाया। इस फोन नंबर में लगी डीपी को जब मैंने चेक किया तो उसमें कोई नकाब पहने हुए शख्स की तस्वीर थी, तो मैंने नहीं उठाया। अगले दिन 2 सितंबर को उसका फोन आया था। मेरी लगभग 5 मिनट 2 सेकेंड उससे बातचीत हुई है।

डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला ने बताया, ‘जैसे ही मैंने उन्हें फोन उठाया तो उन्होंने कहा कि डॉक्टर अकेला बोल रहे हो। मैंने कहा, हां..तो इसके बाद उसने कहा कि मैं तुम्हें कन्हैया कुमार और उमेश कुमार के पास भेज रहा हूं। तो मैंने बोला कि क्या बात हो गई। इस पर उसने कहा कि तुम हिंदू संगठन की बात करते हो। मैं देखता हूं कि तुम्हारा मोदी, धोधी, योगी और यति नरसिंहानंद जो तेरा गुरु है वो खुद बिल में दुबका पड़ा है। तेरे को क्या बचाएगा। हमने तुम्हारी सारी रेकी कर ली है। हमें पता है कि तू कहां रहता है, क्या करता है और कहां जाता है। गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा सर तन से जुदा। इसपर मैंने कहा कि मैंने तो ऐसी कोई पोस्ट भी नहीं डाली है। क्या बात हो गई? तो उन्होंने कहा कि वो तुझे पता चल जाएगा।

डॉक्टर अरविंद वत्स लोहिया नगर की अंबेडकर कॉलोनी के रहने वाले हैं। फोन पर धमकी मिलने के बाद उन्होंने सिहानी गेट थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अरविंद करीब 24 साल से प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह कई हिंदू संगठनों से भी जुड़े हैं। वह हिंदू स्वाभिमान मंच के यूपी और बिहार प्रभारी भी हैं। इस संगठन के संरक्षक डासना देवी मंदिर के पीठाधीश्वर और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी हैं।

बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैयालाल की गला काट कर निर्मम हत्या कुछ वक्त पहले कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें वो गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा सर धड़ से जुदा की बात कह रहे थे। यह भी पता चला था कि नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट डालने पर कन्हैयालाल की हत्या की गई थी। इस मामले में हत्यारों को बाद में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। अमरावती में केमिस्ट उमेश कोल्हे की हत्या भी इसी तरह समाज में सद्भावना बिगाड़ने के मकसद से की गई थी।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...