7.5 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्य'मना किया था क्राइम सीरियल मत देखो', आगरा एनकाउंटर में मारे गए...

‘मना किया था क्राइम सीरियल मत देखो’, आगरा एनकाउंटर में मारे गए अमन की पत्‍नी मोहिनी 7 महीने की प्रेगनेंट

Published on

आगरा:

ज्वेलरी शोरूम में लूट और हत्या के आरोपी अमन को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। मंगलवार सुबह उसके घर पर परिवार की महिलाएं दहाड़े मार-मारकर रो रही थीं। रोते बिलखते हुए उसकी गर्भवती पत्नी मोहिनी कह रही थी- ‘मैंने मना किया था कि क्राइम सीरियल मत देखो, लेकिन फिर भी क्राइम सीरियल देखा करते थे। रात-रात भर दोस्तों से फोन पर बातें करते थे।’ पति का शव देखकर वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। दो छोटी बहनें भी अपने भाई की मौत पर विलाप कर रही थीं।

अमन के पिता संजीव मूलरूप से बाह के कमतरी गांव के रहने वाले हैं। करीब 4 साल पहले वह अपने परिवार को मघटई गांव थाना जगदीशपुरा लेकर आए थे। यहां उन्‍होंने 100 गज का एक मकान खरीदा था। अमन ने हाईस्कूल की पढ़ाई की थी जबकि उसका भाई सुमित इंटर पास है। अमन की मां उमा देवी ने बताया कि दोनों का मन काम धंधे में नहीं लगता था। एक साल पहले अमन की शादी की थी। इस वजह से मकान गिरवी रखना पड़ा।

दिन भर घर में पड़ा रहता था अमन
मां ने बताया कि अमन की शादी मोहिनी से कराई थी। मोहिनी इस 7 महीने की गर्भवती है। मोहिनी ने बताया कि अमन काम पर नहीं जाता था। दिन भर वह क्राइम सीरियल देखा करता था। मना करने पर भी नहीं मानता था। देर रात तक वह अपने दोस्तों से फोन पर बातें करता था। माना जा रहा है कि लूट की साजिश उसने क्राइम सीरियल देखकर बनाई थी। उसकी पत्नी का कहना है कि अमन उससे कहता था कि मकान गिरवी रखा है। अगर बिक गया तो कहां रहेंगे। इस वजह से वह काम पर भी नहीं जाता था।

फारुख के घर लगा है ताला
अमन और सुमित के साथ वारदात में शामिल तीसरा अन्य आरोपी फारुख अभी फरार है। उसके घर पर ताला लटका है। घर के भीतर एक बाइक और मोपेड खड़ी है। फारुख और उसका पिता राशन का चावल खरीदने का काम करते थे। वह मघटई के सुरेश विहार कालोनी में रहता है। लूट की घटना में हेमंत की बाइक का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर ट्रेस किया। इसके बाद हेमंत की गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही से बदमाशों की जानकारी हो सकी। पुलिस फारुख की तलाश में जुटी है।

2 मई को ज्‍वैलर्स की हत्‍या कर की थी लूटपाट
गौरतलब है कि 2 मई को थाना सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास बालाजी ज्वलर्स पर अमन और उसके भाई सुमित ने दावा बोला था। तमंचे की नोक पर सेल्सगर्ल रेनू को धमकाया और मौके पर जो भी जेवरात मिले लूट लिए। भागते समय दोनों की भिड़ंत शोरूम मालिक योगेश चौधरी से हो गई। अमन ने गोली मारकर योगेश की हत्या कर दी। लूटा हुआ माल लेकर दोनों बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को खोज निकाला। वारदात के चार दिन बाद 6 मई मंगलवार की सुबह पुलिस ने एनकाउंटर में अमन को मार गिराया। उसके भाई सुमित को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ चल रही है।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...