7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य10 मुख्यमंत्री बना चुका हूं…इतना बोलते ही प्रशांत किशोर पर टूट पड़ी...

10 मुख्यमंत्री बना चुका हूं…इतना बोलते ही प्रशांत किशोर पर टूट पड़ी BJP, JDU, RJD और कांग्रेस

Published on

पटना

जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग ये कह रहे हैं कि मैं मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। लेकिन मैंने 10 सीएम बनाने में मेहनत की है। आज मैं सीएम बनने के लिए नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रहा हूं। मेरा एक सपना है कि मैं बिहार का विकास तब मानूंगा जब लोग रोजगार के लिए हरियाणा और पंजाब से यहां आएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘लोग बताते हैं कि पिछले 10 बरस में हमने जिसका भी हाथ पकड़ लिया वो आज भी जीतकर राजा हो गया। लेकिन तीन बरस पहले हमने वो काम छोड़ दिया है। अब आप कहिएगा जो काम करके आप इतना पैसा, नाम, शोहरत कमाए हैं उसे छोड़कर बिहार में गली-गली क्यों मारे फिर रहे हैं। काम इसलिए छोड़ा क्योंकि 10 बरस बड़े-बड़े दल और नेताओं को जिता कर देखा।

जैसे आप मुखिया, विधायक, सांसद को जिताते हैं, हमने एक दो नहीं 10-10 लोगों को मुख्यमंत्री बनानकर देखा। नेता और दल के जीतने से जनता का जीवन नहीं बदलता है। ये आपको हमको लगता है कि हमारा दल जीत गया, हमारा नेता जीत गया, हमारे जात का नेता जीत गया। मेरे भाई जो जीत गया वह हेलीकॉप्टर पर गया। लेकिन आप और आपके बच्चे जहां थे वहीं रह गए।’

PK खुद क्यों नहीं बने सीएम: बीजेपी
प्रशांत किशोर के इस बयान पर बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि ये कब क्या कहेंगे ये बिहार की जनता जानती है। जब आप सीएम बनाने की क्षमता रखते हैं तो खुद क्यों नहीं बने। क्यों किसी सदन तक नहीं पहुंच पाए।

जेडीयू ने प्रशांत किशोर पर लगाया टिकट बेचने का आरोप
वहीं जेडीयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर को अपनी राजनीतिक औकात मालूम है। वह जानते हैं कि बिहार में वह मुखिया भी नहीं बन सकते हैं। उनका एक ही लक्ष्य है टिकट बेचना और पैसा कमाना। आप कंफ्यूज्ड हैं। बिहार में तरबूज की खेती करने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लोग आते हैं। कई विभागों में दूसरे राज्यों से आए लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं। थोड़ा ज्ञान बढ़ाइए।

आरजेडी ने PK को वोटकटवा बताया
वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युजंय तिवारी प्रशांत किशोर को लेकर कहा कि ये जो आज ज्ञान दे रहे हैं, वो खुद बिहार में बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रहे हैं। ये जो पब्लिक है सबकुछ जानती है। सबको पहचानती है। बिहार की जनता राजनीतिक रूप से जागरूक है। इस बार इनकी हालत वोटकटवा की भी नहीं रहेगी।वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ज्ञान रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर को घमंड है। अरे भाई आपने सिर्फ उन पार्टियों के लिए केवल प्रचार-प्रसार और कैंपेन किया था। आपने किसी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...