22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यमैंने बारिश का पानी गिरते देखा, राम मंदिर की छत टपकने पर...

मैंने बारिश का पानी गिरते देखा, राम मंदिर की छत टपकने पर क्या बोले नृपेंद्र मिश्रा

Published on

अयोध्या

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने छत से पानी टपकने की बात कही है। साथ ही राम मंदिर में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने की भी बात कही है। सत्येंद्र दास के बयान के बाद अब श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बयान सामने आ गया है।राम मंदिर से छत टपकने के सवाल पर नृपेंद्र मिश्र ने एएनआई से बातचीत में कहा कि मैं अयोध्या में हूं। मैंने पहली मंजिल से बारिश का पानी गिरते हुए देखा है, क्योंकि गुरु मंडप खुला है। जब इसके शिखर का काम पूरा हो जाएगा, तो ये ढक जाएगा। फिलहाल ऐसे हालात में ये होना ही है।

उन्होंने कहा कि मैंने नाली से कुछ रिसाव भी देखा, क्योंकि पहली मंजिल पर काम तेज गति से चल रहा है। इसके पूरा होने पर नाली को बंद कर दिया जाएगा। गर्भगृह में जलभराव के सवाल पर उन्होंने कहा कि गर्भगृह में कोई जल निकासी नहीं है, क्योंकि सभी मंडपों में पानी की निकासी के लिए ढलान को मापा गया है और गर्भगृह में पानी को मैन्युअल तरीके से निकाला जाता है। इसके अलावा भक्त भगवान का अभिषेक नहीं कर रहे हैं। डिजाइन और निर्माण में किसी भी तरह की समस्या नहीं है। जो मंडप खुले हैं, उनमें बारिश का पानी गिर सकता है, लेकिन नगर वास्तुशिल्प मानदंडों के अनुसार उन्हें खुला रखने का निर्णय लिया गया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this