13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्य'मैंने उनकी सेहत के बारे में बोला...', रोहित शर्मा पर टिप्पणी पर...

‘मैंने उनकी सेहत के बारे में बोला…’, रोहित शर्मा पर टिप्पणी पर बवाल के बाद कांग्रेस नेता की सफाई

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर दिए अपने बयान को लेकर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि ये उनका व्यक्तिगत बयान है, उनकी पार्टी का बयान नहीं है. मैंने उनकी सेहत के बारे में बोला है. हालांकि, कांग्रेस ने उनके बयान से खुद को अलग कर लिया है. लेकिन टीएमसी नेता सौगत राय ने भी शमा के बयान का समर्थन किया था और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की मांग की थी.

शमा मोहम्मद ने आजतक से बात करते हुए कहा, ‘ये मेरा व्यक्तिगत बयान है, मेरी पार्टी का बयान नहीं है. मैंने उनकी सेहत के बारे में बोला है. मैं फिट हूं तो मैंने एक स्पोर्ट्समैन के बारे में बोला है. इतनी बड़ी बात आप लोगों ने की है, मुझे समझ नहीं आता क्यों. और पीएम मोदी भी अभी फिट इंडिया कैंपेन चला रहे हैं ना.’

‘मैं राष्ट्रवादी हूं’
वहीं, जब उनसे वीएचपी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘आप मुझे जानते हैं, मैं राष्ट्रवादी हूं. मैंने लिखा हुआ है. ये क्या बात होती है, अगर मुसलमान हूं तो पाकिस्तान…’

‘मैंने सेहत के बारे में बात की है’
साथ ही जब उनके पूछा गया कि आपने अपना ट्वीट डिलीट किया है. माफी नहीं मांगी है तो क्या आप अपने बयान के लिए माफी मांग रही हैं. तो उन्होंने कहा कि मेरा सवाल आप से है कि मैं माफी किस के लिए मांगूं, मैंने सेहत के बारे में बात की है और कुछ नहीं. मैंने कहा है, वो अच्छे कप्तान हैं. मैंने उनके बारे में नहीं बोला है. मैं उनका आदर और सम्मान करती हूं, मैंने सिर्फ उनकी फिटनेस के बारे में बोला है. मैं फिट हूं, एक स्पोर्ट्स पर्सन फिट होना चाहिए. उसी के ऊपर मेरी टिप्पणी थी.

बीजेपी ने की आलोचना
बीजेपी ने शमा मोहम्मद की बयान की आलोचना की है और उन पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने एक वर्ल्ड कप विजेता का अपमान किया. केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी कांग्रेस नेता की आलोचना की है.उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘कांग्रेस और टीएमसी को खिलाड़ियों को अकेला छोड़ देना चाहिए, क्योंकि वे अपने पेशेवर जीवन को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं. इन पार्टियों के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियां, बॉडी शेमिंग में लिप्त होना और टीम में एक एथलीट पर सवाल उठाना, न सिर्फ बेहद शर्मनाक है, बल्कि पूरी तरह से दयनीय भी है. ऐसी टिप्पणियां हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और त्याग को कमतर आंकती हैं जो वे विश्व मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए करते हैं.’ वहीं, मामले पर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया से अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया था

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...