7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्य'नशे में नहीं था, कार की भी स्पीड 50 KM थी', वडोदरा...

‘नशे में नहीं था, कार की भी स्पीड 50 KM थी’, वडोदरा में 5 लोगों को कुचलने वाले लॉ स्टूडेंट का दावा

Published on

वडोदरा,

गुजरात के वडोदरा में गुरुवार को कार से पांच लोगों को टक्कर मारने वाले 20 वर्षीय युवक ने इस बात से इनकार किया है कि उसने घटना के दौरान शराब पी रखी थी. साथ ही युवक ने दावा किया है कि एक स्कूटी सवार से टक्कर के बाद एयरबैग खुल गया था. जिसकी वजह से उसे आंख से दिखाई नहीं दिया और सड़क किनारे खड़े 4 अन्य लोग कुचल गए. साथ ही युवक ने तेज गति से कार चलाने से भी इनकार किया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान युवक रक्षित चौरसिया ने कहा, “चौराहे के पास एक गड्ढा था. मैंने जगह देखकर साइड से निकलने की कोशिश की लेकिन गड्ढे के कारण मेरी कार आगे चल रहे स्कूटर से टकरा गई. झटका लगने की वजह से एयरबैग खुल गया. जिससे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और अन्य लोग कुचल गए. मेरे कार की स्पीड 50 KM प्रति घंटे से ज्यादा नहीं थी.

हालांकि, दुर्घटनास्थल से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नशे में धुत रक्षित दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलता हुआ और “एक और राउंड” चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है. जबकि आस-पास खड़े लोग उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे और घायल लोग ज़मीन पर बिखरे पड़े थे. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कार बहुत तेज़ गति से चल रही थी. हालांकि, रक्षित ने इस बात से इनकार किया कि वह तेज़ गति से गाड़ी चला रहा था.

गुरुवार देर रात हुआ था हादसा
यह दुर्घटना गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे करेलीबाग इलाके के पास हुई थी. इसके बाद रक्षित चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया. वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और वडोदरा के एक विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहा है.

इस मामले में दूसरा आरोपी, जो कार का मालिक है और दुर्घटना के समय चौरसिया के साथ यात्रा कर रहा था, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान वडोदरा में रहने वाले मीत चौहान के रूप में हुई है. वह भी एक निजी विश्वविद्यालय का छात्र है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार चौरसिया 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था. इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई थी. जबकि 4 अन्य लोग घायल हैं. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इधर, वडोदरा के पुलिस आयुक्त नरसिंह कोमार ने कहा, “…इस घटना में एक चार पहिया वाहन के अलावा तीन अन्य वाहन शामिल हैं. दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई. कई जांच दल घटना की जांच कर रहे हैं. टीम घटनास्थल से सबूत इकट्ठा कर रही हैं. पुलिस चार पहिया वाहन के चालक और सह-यात्री की पूरी गतिविधि पर नज़र रख रही है. चार पहिया वाहन चलाने वाला युवक पुलिस की हिरासत में है और आगे की जांच जारी है.”

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...