11 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य'एक पाकिस्तानी भी जिंदा तो वो आतंकवादी', खान सर ने दागी अपनी...

‘एक पाकिस्तानी भी जिंदा तो वो आतंकवादी’, खान सर ने दागी अपनी अलग मिसाइल, कहा- इनका…

Published on

पटना

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। इस पर खान सर ने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से सुधरने की उम्मीद करना बेकार है। उनके अनुसार, पाकिस्तान में 24 करोड़ आतंकवादी हैं और कुछ आतंकियों को मारने से कोई फायदा नहीं होगा। खान सर पाकिस्तान पर भारत की जवाबी कार्रवाई से खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि पाकिस्तान को और ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहिए था।

पाकिस्तान में हर आदमी आतंकवादी- खान सर
खान सर का कहना है कि पाकिस्तान में हर आदमी आतंकवादी है। उन्होंने कहा, ‘हमारी गलतफहमी है कि पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म कर देंगे। एक भी पाकिस्तानी जिंदा है तो वह आतंकवादी है। इस गलतफहमी से खुद को निकाल लीजिए कि पाकिस्तान में कोई अच्छा आदमी भी रहता है।’

सभी एयरपोर्ट को बर्बाद कर देना चाहिए था- खान सर
खान सर पाकिस्तान पर की गई जवाबी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका मानना है कि भारत को पाकिस्तान को और ज्यादा नुकसान पहुंचाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट को बर्बाद कर देना चाहिए था। इससे पाकिस्तानी लोगों को पता चलता कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है।

500- हजार आतंकी मारने से क्या होगा- खान सर
खान सर ने आगे कहा, ‘जहां 24 करोड़ आतंकवादी रहते हों, वहां 500-1000 आतंकवादी मार देने से कुछ नहीं होगा। पाकिस्तान को आर्थिक रूप से इतना कमजोर कर दीजिए कि बच्चे-बच्चे को लगे कि पाकिस्तान ने गलत कर दिया है। पाकिस्तान का इंसान जब पाकिस्तान से कहेगा कि भारत से मुकाबला मत करो, तब समझ में आएगा।’

‘पाकिस्तान को और नुकसान पहुंचाना चाहिए था’
खान सर का मानना है कि पाकिस्तान को जितना नुकसान पहुंचाना चाहिए था, उतना नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा, ‘जब तक वहां नए कब्रिस्तान नहीं बनाए जाते, एक पर एक लाशें नहीं बिछाई जातीं, तब तक पहलगाम हमले का बदला पूरी नहीं होता। पाकिस्तान को इस बार पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए था। मेरे मन में ये दुख है।’

ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को भारी नुकसान
7 मई को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। यह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। इस ऑपरेशन में, भारतीय सेना ने POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इसके बाद, पाकिस्तान ने तीन दिनों तक ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, जिनका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। जवाबी कार्रवाई में, सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...