5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यगुस्से में गई पत्नी को वापस नहीं ला पाया तांत्रिक तो शख्स...

गुस्से में गई पत्नी को वापस नहीं ला पाया तांत्रिक तो शख्स ने कर दी हत्या

Published on

नई दिल्ली,

ओडिशा के जाजपुर जिले में शुक्रवार को व्यक्ति ने एक तांत्रिक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह अपने वादे के मुताबिक, उसकी पत्नी को वापस नहीं ला पाया. पुलिस ने बताया कि शांतनु बेहरा और उसकी पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था, इसलिए वह अपने माता-पिता के घर अपने बच्चों को लेकर चली गई थी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शांतनु ने अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए तांत्रिक की मदद मांगी थी. आरोपी ने तांत्रिक को बताया कि उसकी पत्नी कई महीनों से बच्चों को साथ लेकर अपने मायके चली गई है, उसे वापस लेकर आना है. तांत्रिक ने इसके लिए आरोपी की मदद का आश्वासन दिया.

5000 रुपये में पत्नी को वापस लाने का किया था वादा
शांतनु बेहरा जाजपुर जिले के सुकिंडा थाना इलाके के बांधगांव में रहता है. उसने पत्नी को घर वापस लेने के लिए तांत्रिक को इसके लिए 5000 रुपये दिए. शुक्रवार की दोपहर जब बेहरा तांत्रिक के यहां आया तो उसकी कहासुनी हो गई. दरअसल बेहरा ने उससे कहा कि तुम मेरा काम नहीं कर पाए, इसलिए मेरा पैसा वापस करो. इसके बाद दोनों में खूब बहस हुई.

धारदार हथियार से कर दी थी हत्या
गुस्से में आकर बेहरा ने तांत्रिक बाबर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तांत्रिक की मौके पर ही मौत हो गई. बाद में बेहरा ने हथियार में प्रयुक्त हथियार के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. सुकिंडा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर काबुली चरण बारिक ने बताया कि मृतक खानाबदोश था, जो मूल रूप से महाराष्ट्र का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ किराए के एक मकान में रहता था.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...