9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यकोई जरूरत हो, मैं मौजूद हूं... PM मोदी ने अखिलेश को किया...

कोई जरूरत हो, मैं मौजूद हूं… PM मोदी ने अखिलेश को किया फोन, मुलायम सिंह का जाना हाल

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की रविवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। मेदांता अस्पताल के पीआरओ ने यह जानकारी दी है। हालांकि, मेदांता अस्पताल कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं कर रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, उसके लिए वह मौजूद हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मेदांता पहुंचने वाले हैं। हालांकि, उन्होंने भी फोन पर मुलायम का हालचाल लिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में सबके फोन जमा करा लिए गए हैं। अपर्णा को भी अंदर जाने नहीं दिया गया है। अखिलेश और प्रतीक यादव मेदांता से बाहर आ गए हैं। फिलहाल, अस्पताल में धर्मेंद्र यादव, अखिलेश के बेटे अर्जुन, अपर्णा यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

रविवार तो मुलायम की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अपर्णा यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंच गए। मेदांता के पीआरओ के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण के साथ ही ब्लड प्रेशर की समस्या काफ़ी बढ़ गई थी। सांस लेने में तकलीफ के चलते सुबह ICU में शिफ्ट किया गया। स्थिति में कोई सुधार नहीं दिखा तो डाक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। पीआरओ ने बताया कि नेताजी की सेहत से जुड़ी सारी जानकारियां अखिलेश यादव को दे दी गई हैं।

जून में कराया गया था भर्ती
वहीं इससे पहले शिवपाल यादव और प्रतीक यादव मेदांता में ही मौजूद थे। अखिलेश यादव, डिंपल यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। खुद डॉ. नरेश त्रेहन मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। 82 साल के हो चुके मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। उन्हें जून में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अभी तक अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में ही भर्ती थे। रविवार दोपहर अचानक उनको सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। इसके बाद उन्हें तत्काल आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। जांच में पता चला कि उनका ऑक्सिजन लेवल और ब्लड प्रेशर कम हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद मुलायम सिंह यादव की निगरानी कर रहे हैं। शिवपाल यादव और मुलायम के दूसरे बेटे प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं सेहत खराब होने की खबर सुनने के बाद अखिलेश यादव और अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच गए। समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी इस बात की पुष्टि की गई है। सपा ने लिखा है कि आदरणीय नेताजी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...