19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्य'अगर बेंगलुरु में रहना है तो हिंदी में बात करो', वायरल वीडियो...

‘अगर बेंगलुरु में रहना है तो हिंदी में बात करो’, वायरल वीडियो में कन्नड़ बोलने पर ऑटो ड्राइवर से भिड़ा शख्स

Published on

बेंगलुरु

बेंगलुरु से आए दिन भाषा को लेकर लोगों के बीच हो रही बहस का कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। हाल ही में यहां एक शख्स और ऑटो ड्राइवर के बीच भाषा को लेकर हुई तीखी बहस का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स गुस्से में ऑटो ड्राइवर से कह रहा है, ‘अगर बेंगलुरु में रहना है तो हिंदी में बात करो,’ जबकि उसके साथ खड़े दोस्त उसे शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी ​भाषा को लेकर छिड़ी जंग
इस वीडियो ने कर्नाटक की राजधानी में भाषा को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। ऑटो ड्राइवर ने भी तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘तुम बेंगलुरु आए हो, कन्नड़ में बात करो। मैं हिंदी नहीं बोलूंगा।’ दोनों के बीच काफी गर्म बहस हुई।​इस वीडियो को @Vinayreddy71 नाम के एक्स यूजर ने शेयर किया है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये लड़ाई अब सिर्फ दो लोगों तक नहीं रही, बल्कि इसके बाद सोशल मीडिया पर कन्नड़ भाषी लोगों में जबरदस्त गुस्सा फूट पड़ा।

बहस से भड़के कन्नड़ भाषी लोग
लोगों ने इस मुद्दे को लेकर काफी तीखे रिएक्शन दिए। एक यूजर ने लिखा, ‘बेंगलुरु में ज्यादातर लोग हिंदी समझते हैं। फिर भी अगर आप कन्नड़ नहीं बोलना चाहते और उल्टा बहस करते हो तो ये ठीक नहीं है।’दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप में से ज्यादातर नोर्थ इंडियन कभी भी लोकल लैंग्वेज सीखने की कोशिश नहीं करते। चाहे वो कन्नड़ हो, मराठी हो या तमिल। आप जहां रहते हैं, वहां की भाषा की इज्जत करो।’

एक और यूजर ने लिखा, ‘अहंकार और जबरदस्ती हिंदी के साथ आती है। कोई दूसरी भाषा बोलने वाला कभी किसी पर अपनी भाषा थोपने की कोशिश नहीं करता। भाषा सीखना मेल-जोल बढ़ाने के लिए होना चाहिए, दबदबा जमाने के लिए नहीं।’

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...