15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअज्ञानता या अक्रांता: बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब बताकर हिंदू...

अज्ञानता या अक्रांता: बहादुर शाह जफर की पेंटिंग को औरंगजेब बताकर हिंदू रक्षा दल ने पोत दी कालिख

Published on

गाजियाबाद

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार की दीवार पर बने बहादुर शाह जफर के चित्र को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने औरंगजेब का बताकर शुक्रवार को हंगामा किया। उन्होंने चित्र पर कालिख पोत दी और रेलवे प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

बहादुर शाह जफर के चित्र को औरंगजेब बताकर पोत दी कालिख
रेलवे प्रशासन ने सभी प्लेट फार्म पर देश के वीरों के चित्र बनाए हुए हैं। ताकि आने वाले लोगों को उनको देखकर अच्छा लगे और देश के वीर सपूतों के चित्रों को देखकर वह इनसे प्रेरणा लें। हिंदू रक्षा दल के 18-20 कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर को गाजियाबाद पुराने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचे। उन्होंने बहादुर शाह जफर के चित्र को औरंगजेब का चित्र बताया।

न आरपीएफ आई, न जीआरपी ने रोका
कहा कि रेलवे प्रशासन ने सोची समझी साजिश के तहत औरंगजेब जैसे व्यक्ति का चित्र रेलवे स्टेशन पर बना दिया। आधा घंटे तक कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। लेकिन न तो आरपीएफ और न ही जीआरपी ने इनको रोकने का प्रयास किया।

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हालांकि, आरपीएफ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ निरीक्षक चेतन प्रकाश ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ जीआरपी की संयुक्त टीम कालिख पोतने वालों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई इस घटना को लेकर DRM पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने कहा कि जिस तस्वीर पर कालिख पोती गई है, वह औरंगजेब की थी ही नहीं। उन्होंने बताया कि पेंटिंग आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की थी। बहादुर शाह जफर ने 1857 की लड़ाई में अच्छी भागीदारी निभाई थी। पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाना गलत है। जानकारी संज्ञान में आई है। हम इस पर कार्रवाई करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...