13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यउद्धव ठाकरे के आवास पर पार्टी सांसदों की अहम बैठक खत्म, संगठन...

उद्धव ठाकरे के आवास पर पार्टी सांसदों की अहम बैठक खत्म, संगठन और भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन

Published on

मुंबई,

मुंबई स्थित उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री में शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की अहम बैठक करीब 3 घंटे तक चली, जिसमें पार्टी के 9 में से 8 सांसद शामिल हुए. केरल में होने के कारण सांसद अरविंद सावंत इस बैठक में शामिल नहीं हो सके. बैठक के बाद पार्टी सांसदों ने एकजुटता का संदेश देते हुए साफ किया कि कोई भी सांसद नाराज नहीं है और न ही किसी के पार्टी छोड़ने का सवाल है.

उद्धव गुट के सांसद नागेश अष्टीकर ने कहा कि आज की बैठक में उद्धव ठाकरे के साथ संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई. सभी सांसद पार्टी नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े हैं, कोई भी सांसद नाराज नहीं है, न ही किसी के पार्टी छोड़ने की बात है.वहीं उद्धव गुट के एक और सांसद संजय दिना पाटिल ने कहा कि हम उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर कहीं क्यों जाएंगे? हम जहां हैं, वहां खुश हैं. शिंदे गुट से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है.

दूसरी ओर, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा करेगी. उन्होंने तर्क दिया कि पहले ये पद विपक्षी दलों को दिया गया था, जबकि उस समय उन्होंने 10 प्रतिशत सीटें भी नहीं जीती थीं. उन्होंने कहा कि 288 सदस्यीय राज्य विधानसभा में विपक्षी दलों की संयुक्त ताकत लगभग 50 है. संजय राउत ने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा करेगी. भले ही विधायकों की संख्या कम हो, लेकिन संविधान में ऐसा कोई कानून या प्रावधान नहीं है जो कहता हो कि सदन को विपक्ष के नेता के बिना काम करना चाहिए. शिवसेना (यूबीटी) के पास 20 विधायकों की ताकत है.

इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि अगर शिवसेना (यूबीटी) विधानसभा में विपक्ष के नेता के पद पर दावा करती है, तो वह विधान परिषद में भी उसी पद की मांग करेगी. वर्तमान में, शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं, लेकिन एमएलसी के रूप में उनका कार्यकाल इस साल अगस्त में समाप्त हो जाएगा.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...