12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यबिजनौर में 5 दिन पहले गायब दो लड़की की लाश जंगल में...

बिजनौर में 5 दिन पहले गायब दो लड़की की लाश जंगल में मिली, पुलिस ने जताया आत्महत्या का शक

Published on

बिजनौर

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। दो लड़कियों के शव जंगल से बरामद किए गए हैं। लड़कियों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। दोनों लड़कियां करीब पांच दिन पहले घर से गायब हो गई थीं। उन दोनों लड़कियों के घर से गायब होने के मामले में पिता ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस लड़कियों को ढूंढ़ रही थी। अचानक रविवार को दोनों लड़कियों के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बिजनौर पुलिस को सूचना मिली कि जंगल के पेड़ से एक लड़की का शव लटक रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पर एक अन्य लड़की की लाश नीचे पेड़ के पास पड़ी पाई गई। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में बिजनौर के रूरल एसपी राम अर्ज ने कहा कि दोनों लड़कियां 5 अक्टूबर को घर से चली गई थीं। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से खोजबीन की।

रूरल एसपी ने कहा कि इस मामले में लड़की के पिता ने 7 अक्टूबर को गुमशुदमी का मामला दर्ज कराया। इसके बाद से लगातार पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। रूरल एसपी ने कहा कि दोनों मृतकों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला पाया गया है। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं से जांच करेगी। अगर इन दोनों की बहनों की मौत के मामले में किसी भी संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...