7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगुजरात में AAP और BTP की दोस्ती टूटी, छोटू वसावा ने कहा-...

गुजरात में AAP और BTP की दोस्ती टूटी, छोटू वसावा ने कहा- BJP की B टीम है आप

Published on

अहमदाबाद

गुजरात व‍िधानसभा चुनाव का शंखनाद साल के आख‍िर में होने वाला है। इस बीच गुजरात फतह का सपना संजोए आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। छोटू वसावा की भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ अपना चार माह पुराना चुनाव पूर्व गठबंधन तोड़ दिया है। साथ ही इसने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बीटीपी को हराने के लिए यहां अरविंद केजरीवाल को भेजा है। दरअसल आप और बीटीपी ने मई में एक रैली में चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी। दोनों दलों ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ने का फैसला किया था।

वसावा ने सोमवार को भरुच जिले के चंदेरिया में पत्रकारों से कहा क‍ि हमने आप के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। बीजेपी ने हमें हराने के लिए (आप के राष्ट्रीय संयोजक) केजरीवाल को यहां भेजा है। बीजेपी और अमित शाह जानते हैं कि वे सीधे चुनाव नहीं जीत सकते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें (केजरीवाल को) भेजा है। वसावा ने दावा किया क‍ि शाह अपने दुश्मनों को खत्म कर देते हैं, लेकिन केजरीवाल के मामले में ऐसा नहीं है। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीटीपी के दो सदस्य हैं। राज्य के आदिवासियों के बीच पार्टी का अच्छा खासा प्रभाव है।

‘बीटीपी का आप में विलय करना चाहते हैं केजरीवाल’
वसावा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल बीटीपी का आप में विलय करना चाहते हैं। आदिवासी नेता ने दावा किया क‍ि गठबंधन करने के समय, केजरीवाल ने हमसे अनुरोध किया था कि हमें अपनी पार्टी का विलय आप में कर देना चाहिए। लेकिन, मैंने उनसे कहा था कि विलय संभव नहीं है और हम एक स्वतंत्र राजनीतिक दल बने रहेंगे।

गुजरात दौरे पर हैं केजरीवाल
गठबंधन टूटने का संकेत उस वक्त मिला था जब आप ने हाल में जनजातीय सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। आप ने बीटीपी के फैसले पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अहमदाबाद की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

कैसे बदले छोटू वसावा के सुर
छोटू वसावा गुजरात में एक आदिवासी नेता की पहचान रखते हैं। वे पहले जनता दल में थे। जनता दल के कमजोर होने के बाद बीटीपी का गठन किया था। छोटू वसावा के शरद यादव से अच्छे संबंध हैं। राजनीत‍िक सूत्रों की माने तो कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के साथ मीटिंग के बाद छोटू वसावा के सुर बदल गए हैं।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...