7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यप्रेमी संग रहने के लिए मां ने करवा दिया दुधमुंहे मासूम का...

प्रेमी संग रहने के लिए मां ने करवा दिया दुधमुंहे मासूम का कत्‍ल, पुलिस ने अरेस्‍ट किया

Published on

बिजनौर

यूपी के बिजनौर में एक महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने छह महीने के बेटे की हत्‍या करवा दी। इसके लिए महिला ने अपने छह माह के बेटे को जिंदा ही नाले में फिकवा कर मरवा डाला। सीसीटीवी फुटेज से सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने गुरुवार को केस का खुलासा कर दिया। महिला को बेटे के हत्या में गिरफ्तार कर लिया। महिला ने जुर्म कबूल कर लिया है।

बिजनौर के नगीना के मोहल्ला लोहारी सराय में आसिफ सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी ताजीम उर्फ अफशा परिवार के साथ नगीना में ही रहती है। उसके आसिफ से छह माह का बेटा अरहान था। ताजीम उर्फ अफशा अपने मायके उमरी कलां, थाना कांठ जिला मुरादाबाद से एक दस वर्षीय एक लड़की को एक सप्ताह पूर्व नगीना लाई थी, ताकि बेटे की देखभाल कर लिया करें।

बुधवार रात 8 बजे वह अरहान को लेकर मोहल्ले में खेल रही थी। लड़की ने परिजनों को बताया कि अरहान को बाइक सवार दो युवक उससे छीनकर भाग गए हैं। सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चे की तलाश शुरू कराई दो घंटे बाद बच्चा नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो 10 साल की लड़की ही बच्चे को नाले में फेंकती हुई नजर आई। रात में ही पुलिस ने लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पुलिस को साफ बता दिया कि बच्चे की मां अफशा के कहने पर ही उसने नाले में फेंका था। पुलिस ने रात में ही बच्चे की मां अफशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बच्चे को फिकवाने की बात स्वीकार कर ली।

गुरुवार को पुलिस ने केस का खुलासा कर दिया। सीओ सुमित शुक्ला ने बताया है कि अफशा अपने मायके उमरी कलां मुरादाबाद में एक युवक से प्रेम करती है। उसके साथ ही रहना चाहती थी। पति अरब में रहता है इस वजह से उसने बच्चे की हत्या की योजना बनाई, ताकि अकेली होने पर आसानी से प्रेमी के साथ रह सके। उसने लड़की को लालच देकर और बहला-फुसलाकर बेटे को नाले में फिकवा दिया। पुलिस ने महिला अफशा को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...