3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी, एक दिन में 15 नए...

राजस्थान में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी, एक दिन में 15 नए मरीज, जयपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

Published on

जयपुर ,

राजस्थान में एक बार फिर कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. गुरुवार को राज्य में 15 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है. जयपुर, जोधपुर और उदयपुर से सामने आए इन मामलों के साथ ही राज्य में इस साल कुल मरीजों की संख्या 54 हो गई है.जयपुर में सबसे ज्यादा 9 नए मरीज सामने आए हैं. इनमें 28 और 34 वर्षीय दो पुरुष, 17 वर्षीय किशोरी, 71, 68 और 55 वर्षीय महिलाएं, 35 वर्षीय पुरुष और 21 वर्षीय युवती शामिल हैं. जोधपुर में एम्स से 2 मरीज सामने आए हैं, जिनमें 44 और 35 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं. वहीं उदयपुर के आरएनटी मेडिकल कॉलेज से 4 नए केस सामने आए हैं. इनमें 29 और 59 वर्षीय पुरुष, 31 और 32 वर्षीय महिलाएं शामिल हैं.

राजस्थान में बढ़ने लगे कोरोना के मामले
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वर्तमान में 13 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं. जयपुर के जेके लोन, ईएचसीसी और साकेत अस्पताल में एक-एक मरीज जबकि जोधपुर एम्स में 10 मरीजों का इलाज चल रहा है.अब तक जयपुर में 26, जोधपुर और उदयपुर में 8-8, डीडवाना में 3, अजमेर और बीकानेर में 2-2, जबकि फालोदी, बालोतरा, दौसा और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज सामने आए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने टेस्ट कराने की अपील की
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि लक्षण नजर आते ही टेस्ट कराएं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें. बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...