18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यभारत को काफी संघर्ष से मिली आजादी, उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत......

भारत को काफी संघर्ष से मिली आजादी, उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत… नागपुर में बोले भागवत

Published on

नागपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि भारत को काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली है और उसे आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। देश की आजादी की 75वीं सालगिरह पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में स्थित संघ मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भागवत ने वहां आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व को शांति का संदेश देगा। भागवत ने कहा कि लोगों को यह नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या देता है, बल्कि यह सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं।

आरएसएस प्रमुख ने कहा क‍ि आज गर्व और संकल्प का दिन है। देश को बहुत संघर्ष के बाद आजादी मिली है। उसे आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। जो स्वतंत्र होना चाहते हैं,उन्हें प्रत्येक चीज में आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि संघ ने देशभक्ति के बारे में जागरुकता पैदा करने और देश के लोगों में देशभक्ति की भावना जगाने की दिशा में काम किया है। भागवत ने कहा क‍ि आपको दुनिया के साथ संबंध बनाने की जरूरत है लेकिन अपनी शर्तों पर और उसके लिए आपको उस स्तर पर सक्षम होना होगा। जो स्वतंत्र होना चाहते हैं उन्हें अपनी सुरक्षा के संबंध में भी सक्षम होना होगा।

‘दुनिया में बड़ा बनकर उभरेगा तब कैसा होगा भारत’
अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि तिरंगा हमें बताता है कि देश कैसा होना चाहिए और जब वह दुनिया में बड़ा बनकर उभरेगा तब कैसा होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब तक ऐसा राष्ट्र बन नहीं जाता लोगों को यह नहीं पूछना चाहिए कि देश और समाज उन्हें क्या दे रहे हैं, बल्कि सोचना चाहिए कि वे देश को क्या दे रहे हैं?

डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में भी कार्यक्रम
संघ मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आरएसएस के कुछ स्वयंसेवक और प्रचारक मौजूद थे। आरएसएस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रेशमबाग क्षेत्र स्थित डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें नागपुर महानगर के सहसंघचालक श्रीधर गाडगे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहेगी।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this