15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यभारतीय सेना ने हवा में मार गिराया पाकिस्तान का कामिकेज ड्रोन, अमृतसर...

भारतीय सेना ने हवा में मार गिराया पाकिस्तान का कामिकेज ड्रोन, अमृतसर पर करना था अटैक

Published on

अमृतसर

भारतीय सेना ने शनिवार को अमृतसर की खासा छावनी में उड़ रहे पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिए। सेना ने पाकिस्तान को भारत की संप्रभुता का उल्लंघन न करने की चेतावनी दी। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान हमारी पश्चिमी सीमाओं पर ड्रोन और अन्य हथियारों से लगातार हमले कर रहा है। बयान में कहा गया कि ऐसी ही एक घटना में, आज सुबह लगभग पांच बजे अमृतसर की खासा छावनी में दुश्मन के कई ड्रोन उड़ते देखे गए जो हथियारों से लैस थे। हमारी वायु रक्षा इकाइयों ने दुश्मन के ड्रोन के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उन्हें नष्ट कर दिया। सेना ने कहा कि वह दुश्मन के मंसूबों को नाकाम कर देगी।

YIHA III कामिकेज़ ड्रोन भेजे
बता दें कि आज सुबह लगभग 5 बजे पाकिस्तानी सेना ने अमृतसर सीमा पर कई बायकर YIHA III कामिकेज़ ड्रोन भेजे। उनका मकसद घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों पर हमला करना था। भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टमने तुरंत कार्रवाई की और ड्रोन को मार गिराया। इससे कोई भी मलबा नागरिकों पर नहीं गिरा और कोई हताहत नहीं हुआ। ड्रोन में विस्फोटक थे, जिनका इस्तेमाल नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था। इससे एक बड़ा खतरा टल गया।

ड्रोन में उच्च क्षमता वाले विस्फोटक थे
शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्रोन में उच्च क्षमता वाले विस्फोटक थे। इनका इस्तेमाल निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाना था। यह पाकिस्तान की तरफ से की गई एक और नापाक हरकत थी। सेना ने कहा किहमारा एयर डिफेंस सिस्टम कई स्तरों पर काम करता है। इसमें जमीन पर लगे रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और ऑटोमेटेड कमांड-एंड-कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं। यह सिस्टम किसी भी खतरे को तुरंत पहचान कर उसे खत्म करने में सक्षम है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...