14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराज्यइंदौर में इलेक्ट्रीशियन ने दोस्त के घर लगाई फांसी

इंदौर में इलेक्ट्रीशियन ने दोस्त के घर लगाई फांसी

Published on

इंदौर।
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक इलेक्ट्रीशियन ने एमआईजी थाने के नादिया नगर क्षेत्र में अपने दोस्त के कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक तीन दिन से घर नहीं लौटा था, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रात में उसके भाई ने दोस्त को फोन किया, तब पूरी घटना सामने आई। लॉक तोड़कर दरवाजा खोला तो फंदे पर लटका मिला एमआईजी पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान आयुष राजपूत (24) निवासी मयूर नगर आजाद नगर के रूप में हुई है। आयुष का दोस्त राज नादिया नगर में रहता है और घटना उसके ही कमरे की है। उसके भाई आदर्श के अनुसार आयुष 3 दिन से घर नहीं आया था। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था।

Read Also: आजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष कानूनी कार्रवाई की मांग

संदेह होने पर आदर्श ने दोस्त राज को संपर्क किया। राज ने कमरे पर जाकर देखा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। लॉक तोड़ने पर आयुष फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आदर्श ने बताया कि वह खिरकिया के रहने वाले हैं और वहां की एक युवती से आयुष का प्रेम प्रसंग था, लेकिन लड़की के परिजनों को इस रिश्ते से आपत्ति थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि यही मानसिक तनाव आत्महत्या की वजह हो सकता है। पोस्ट मार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....