11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यहॉट फोटोज भेज उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाया, कन्नड़ एक्टर अरेस्‍ट,...

हॉट फोटोज भेज उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाया, कन्नड़ एक्टर अरेस्‍ट, 2 युवतियों के खिलाफ FIR

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक पुलिस ने एक 73 साल के उद्योगपति को हनी ट्रैप में फंसाने और उससे जबरन वसूली करने के आरोप में एक कन्नड़ एक्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार एक्टर की पहचान बेंगलुरु के जेपी नगर निवासी युवराज उर्फ युवा के रूप में हुई है। इस मामले में उसकी महिला दोस्तों कावाना और निधि ने उसका साथ दिया। इसके चलते पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, उद्योगपति चार साल पहले कावाना नाम की युवती के संपर्क में आया था। कावाना के जरिए वह निधि से भी मिला। उद्योगपति व्हाट्सएप के जरिए निधि और कवाना दोनों के संपर्क में था। दोनों युवतियां उद्योगपति को व्हाट्सएप चैट पर अपनी हॉट फोटोज भेजा करती थीं। इस बीच, निधि ने 3 अगस्त को उद्योगपति को मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने पहुंचा तो दो शख्स खुद को स्पेशल विंग पुलिस ऑफिसर बताकर जबरन उसकी कार में बैठ गए। उन्होंने उद्योगपति को बताया कि निधि और कावाना ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अगर वह उन्हें पैसे दे देगा, तो वे इस मामले को बंद कर देंगे।

उद्योगपति ने हलासुरु गेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
इस पर उद्योगपति ने पहली बार 3.40 लाख रुपये और बाद में 6 लाख रुपये आरोपी को दिए। बाद में उन्होंने उसके व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट को उसके परिवार के सदस्यों के साथ साझा करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये और मांगें। इन सबसे परेशान होकर उद्योगपति ने हलासुरु गेट पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने कन्नड़ एक्टर और उसकी दो महिला दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...